ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

अमझेरा : पेयजल की जांच के लिये बख्तावर जलाशय के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचा पीएचई का दल,फील्ड कीट से किया टेस्ट

Bakhtavar Express

Mon, Jan 5, 2026

 अमझेरा। तहसील क्षेत्र के गांव अमझेरा मे बख्तावर जलाशय के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं गांव मे पेयजल सप्लाई के स्रोतों का रविवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल ने निरीक्षण कर पानी की सैंपलिंग की। कार्यपालन यंत्री एनएस भूरिया  के निर्देश पर रविवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ब्लॉक समन्वयक अधिकारी बीएल परवार के नेतृत्व मे दल अमझेरा पहुंचा दल ने जनपद सदस्य  प्रतिनिधी शुभम दीक्षित,सरपंच श्रीमती मनुबाई  मकवाना,सरपंच प्रतिनिधी शिवा मकवाना एवं ग्रामीणों की उपस्थिति मे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर जलाशय से आ रहे पेयजल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से साफ पेयजल एवं गावं मे नलो मे सप्लाई हो रहे पेयजल का नमुना लेकर मौके पर फील्ड कीट से जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला से सहायक केमिस्ट कमल किशोर मारू ने  मौके पर जांच की ओर सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया।

वहीं सैंपल को जांच के लिये प्रयोगशाला भी लाया गया जिसकी एक दो दिन मे जांच  रिपोर्ट आ जायेगी। ब्लाक समन्वयक अधिकारी बीएल परवार ने बताया की फील्ड कीट से टेस्ट के दौरान पानी साफ  पाया गया फिर भी पुर्ण जांच के लिये पानी के सैंपल एकत्रित कर उन्हे जांच के लिये प्रयोगशाला लाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें