ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

बैठक : आगामी त्यौंहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक,टीआई ने कहा सोशल मीडिया पर निगरानी भड़काऊ पोस्ट नहीं डाले

Bakhtavar Express

Sun, Jan 11, 2026

बरमंडल । आगामी त्यौंहारों को लेकर ग्राम पंचायत प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक थाना प्रभारी रामसिंह राठौर, नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरा , सरपंच शंकरलाल मेडा , जनपद प्रतिनिधि अंकित पाटीदार , उपसरपंच बाबूलाल चावड़ा के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित गणमान्यजनों से थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने कानून में हुए बदलाव के बारे में बताया साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी के साथ ही भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने हेतु कहा। बैठक में चायना डोर पर प्रतिबंध के बारे हुए बताते हुए कहा कि चायना डोर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है कोई भी दुकानदार यदि इस प्रकार की डोर बेचता हुआ पाया गया कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरा के समक्ष ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर बढ़ते हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा शीघ्र कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया।

बैठक में ग्राम के वरिष्ठ भेरूलाल चौधरी , ओमप्रकाश पूरी , रामचंद्र गोस्वामी , गोपाल घोड़ला , डॉ गोवर्धन मारू , अमृतलाल मारू , शैलेष ओथवाल , कालूराम मारू , जीवन पटेल , श्याम घोड़ला , अनिल राठौड़ , दिनेश मारू , महेश मारू , राजू सोनी , सीताराम फुलफकीर , मांगीलाल सहित सभी मतदान केंद्र के बीएलओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें