ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

ज्ञापन : लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान की मांग को लेकर पाटीदार समाज ने सोपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Mon, Sep 1, 2025

सरदारपुर।  पाटिदार समाज द्वारा सरदारपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान की मांग को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौपा। 

पाटिदार समाज द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कि महान राष्ट्रपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति को चिरस्थायी बनाने एवं नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा दिलाने के उद्देश्य से पाटीदार समाज तहसील मुख्यालय सरदारपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना करना चाहते हैं।

सरदारपुर में उपयुक्त सार्वजनिक स्थल डॉ भीम राव जी अम्बेडकर के बाए दिशा की खुली भूमि, पुराने न्यायालय भवन, बड़वेली फाटा,  दादा दयालु मंदिर के सामने सर्किट हाउस रोड, भोपावर चोखडी अथवा   चौराहा या उद्यान प्रदान करें। इस दौरान सरदार पटेल युवा संगठन जिला महामंत्री विजय पाटिदार, जिला कोषाध्यक्ष नारायण पाटिदार, पाटिदार समाज जिला उपाध्यक्ष मदनलाल पाटिदार, शुभम पाटिदार फुलगांवड़ी, शुभम पाटिदार एहमद, एडव्होकेट मुकेश केवलजी, धीरज पाटीदार, आशीष पाटीदार, विजय पाटिदार दसई, धर्मेंद्र पाटिदार, संतोष पाटिदार, गोविंद पाटिदार, मुकेश पाटिदार, अभिषेक पाटिदार, रवि पाटीदार, अश्विन पाटिदार, सुखदेव पाटिदार, अंकित पाटिदार सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें