ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

माही पंचक्रोशी : द्वितीय दिवस मिण्डा से नरसिंह देवला तीर्थ पहुची पंचक्रोशी पदयात्रा,विभीन्न ग्रामो मे पदयात्रियो का किया स्वागत

Bakhtavar Express

Fri, Jan 30, 2026

सरदारपुर। क्षेत्र की प्रसिध्द माही पंचक्रोशी पदयात्रा शुक्रवार को द्वितीय दिवस माही उद्गम स्थल मिण्डा से प्रारंभ होकर बलेडी, केली, बडोदिया, बिछिया, भोपावर, राजगढ होते हुए नरसिंह देवला तीर्थ पहुची। इस दौरान विभीन्न स्थानो पर पदयात्रा का स्वागत कर पदयात्रियो को स्वल्पाहार करवाया गया। ग्राम भोपावर मे राजगढ नरखेडा चैकडी पर दादा नरखेडा हनुमान मित्र मंडल एवं तेजाजी मंदिर पर राजपूत समाज द्वारा पदयात्रा मे धर्म ध्वजा उठाकर चल रहे विधायक पुत्र शिवाग ग्रेवाल, अखण्ड ज्यौत उठाकर चल रहे कैलाश अमलियार, महंत मंगलदास महाराज, क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल का पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। पदयात्रा के द्वितीय दिवस बिछिया एवं भोपावर मे गौशाला अध्यक्ष विजय पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधी मदन मखोड, गजराज भूरिया ने शामिल होकर पदयात्रा का स्वागत किया। राजगढ मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, राजगढ न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला सचिव राजेन्द्र लोहार, भानुप्रतापसिंह टिमायची, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, मुकेश तुफान, निलेश सिंगार, बलराम मकवाना, अर्जुन गेहलोत, रोहित डामोर, बलदेव मकवाना आदि ने स्वागत किया धर्म ध्वजा एवं अखण्ड ज्यौत उठाई। नरखेडा चोकडी राजगढ पर खुमानसिंह राजपूत, विजेसिंह पडियार, प्रेमसिंह पंवार, उंकारसिंह बारोड एवं तेजाजी मंदिर राजगढ पर बाबुलाल बारोड, धारासिंह चैहान, मोतीसिंह बारोड, भंवरसिंह चैहान, प्रभु रेवर, कृष्णा बारोड, कमल राजपूत आदि द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। 5 दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को पदयात्रा नरसिंह देवला तीर्थ से निकलकर भानगढ, टिमायची होते हुए श्रृंगेश्वर धाम पहुचेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें