ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

शिविर : सब जेल में विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन कर जेल का किया निरीक्षण

Bakhtavar Express

Thu, Dec 18, 2025

सरदारपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण प्रदीप कुमार सोनी द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया । सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य भोजन रहने की व्यवस्था एव वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई एवं प्रत्येक बंदी को वीडीयों कॉन्फ्रेंसिग से अनिवार्य रूप से न्यायालय के समक्ष उपस्थित रखने हेतु निर्देशीत किया गया। सजायाप्ता बंदियों के अपील सबंधी जानकारी ली गई जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरुद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये।

इसके बाद सम्पूर्ण जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान जेल पर संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक ,नाथूलाल जाटव मुख्या प्रहरी ,श्रीमती सोनिया भदौरिया वास्ट शाखा प्रभारी धर्मेन्द्र आर्वे प्रहरी तकनिकी सहायक दुर्गाशंकर एवं स्टॉफ उपस्थित था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें