ब्रेकिंग

7 साल की जुड़वा बहनों ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फुका

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ओर सहायिकाओं के रिक्त पदों की अन्तिम सूची का हुआ प्रकाशन,27 फरवरी तक दर्ज करवाए जा सकती हे आपत्ति

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने स्कुलो मे सुविधाओ का मामला विधानसभा मे उठाया,जिले मे 550 जीर्ण शीर्ण विद्यालय

केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

सूचना

ओपन कबड्डी प्रतियोगिता : अमर बलिदानी महाराव बख्तावर सिंह की स्मृति में  ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,हरसोला की टीम बनी विजेता

Bakhtavar Express

Sun, Feb 15, 2026

अमझेरा। अमर बलिदानी महाराव बख्तावर सिंह की स्मृति में दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में फाइनल मुकाबले में हरसोला महू की टीम ने जीत दर्ज कर बख्तावर  ट्राफी  अपने नाम की  । केसरी कबड्डी क्लब व दादा राम पेनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दो दिन में  कुल 14टीमों ने हिस्सा लिया । हरसोला, देपालपुर, बेरछा,कुनगारा, पेटलावद जुना पानी,कैली, धार, सरदारपुर अमझेरा, बिछिया, टाइगर क्लब, सांई क्लब ने अपने बेहतरीन कबड्डी खेल का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों को खूब रोमांचित किया। अंतिम दिन में दुसरे राउंड में दो मुकाबले के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची जिसमें पहला सेमीफाइनल देपालपुर व कुनगारा के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें पहले हाफ के बाद देपालपुर ने अपने हाथ खोलते हुए   कुनगारा को पराजित किया वहीं दुसरा सेमीफाइनल हरसोला महू व बेरछा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हरसोला ने एकतरफा मुकाबले में बेरछा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में पधारे सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी । फाइनल मुकाबले में दो मजबूत टीमों का मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमें 2 से तीन पाइंट के मामुली अंतर से आगे पीछे होती रही 30मिनट में दोनों टीमों ने मैच में अपना संपूर्ण खेल कौशल का  बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को  कबड्डी की तमाम दाव पैंचो से परिचित कराया! अंततः हरसोला ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देपालपुर को 3पाईंट के अंतर से हराया व विजेता का खिताब अपने नाम किया!इस मुकाबले में अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा के  दिलीप पाटोदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोमा  मंडलोई, सरपंच  श्रीमती मनुबाई मकवाना,भाजपा जिला मंत्री कमल यादव,  राजेन्द्र गर्ग, धर्मेन्द्र मंडलोई, शिवा मकवाना, डॉ  सुशांत बहादुर,रवि पाटीदार, प्रकाश गामड, सहित धार के वरिष्ठ पत्रकार  ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,धार न्यूज चैनल के  अविनाश शर्मा,नवीन मेहर,अमित वर्मा सहित  पंडित सुदर्शन पारीक एवं मैच रैफरी भुपेन बोस व मुकेश (जोंटी)का  आयोजन समिति ने साफा बांधकर व केसरिया दुपट्टे से स्वागत किया तत्पश्चात विजेता टीम को नगद पुरस्कार राशि 31000/ व बख्तावर ट्राफी दी गई व उपविजेता टीम को नगद 11000/ व ट्राफी दी गई । विजेता टीम को नगद पुरस्कार पुनालाल मुनिया व अर्पित शर्मा द्वारा व बख्तावर ट्राफी स्वर्गीय  नारायण  राठोड़ की स्मृति में उनके परिवार जनों के द्वारा दी गई। उपविजेता टीम को  नगद पुरस्कार राशि धार न्यूज चैनल परिवार की और से दी गई । आयोजन समिति की और से  रामचन्द्र शर्मा, मुरली कुशवाह, शिवा मकवाना अर्पित शर्मा, मुकेश राठोड़,अनिल राठोड़,सुनील राठोड़, अंशुल राठोड़,दिपक केवट, राहुल केवट , प्रकाश गामड, अंतिम मोदी, सचिन यादव, राधेश्याम चौधरी, मनीष सिरसवाल,केलाश अराडी,मनोहर प्रजापत, अनिल मेढा, मुकेश परमार व केसरी कबड्डी क्लब के सभी खिलाड़ीयों  स्वागत किया ।  मैच में स्कोरर एवं लाईन  अंपायर कीभूमिका केसरी कबड्डी क्लब द्वारा एवं कमेंटेटर में मुख्य रूप से श विजय सोलंकी व अपूर्व शर्मा रहे।  कार्यक्रम का संचालन निशिथ पंडित द्वारा किया गया ओर आभार  प्रदर्शन शिवा मकवाना द्वारा व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें