ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

वर्षगांठ : जयंत परिसर में धर्मनाथ प्रभु की चलित प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर पूजन अभिषेक कर महाआरती की

Bakhtavar Express

Sun, Aug 17, 2025

बरमंडल । धर्मधरा बरमंडल में सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ बरमंडल द्वारा दादा गुरूदेव श्रीमदविजय राजेंद्रसूरीश्वरजी मसा एवं लोकसंत श्रीमदविजय जयंतसेनसुरीश्वरजी मसा की कृपा दृष्टि और प पूज्य गच्छाधीपति श्रीमदविजय नित्यसेनसुरीश्वरजी मसा, प पूज्य आचार्यदेवेश श्रीमदविजय जयरत्नसेन सुरीश्वरजी मसा के शुभाशीष से बरमंडल के लाबरिया दसाई मार्ग पर स्थित जयंत परिसर में धर्मनाथ प्रभु की चलित प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर धर्मनाथ भगवान का पूजन , अर्चन , अट्ठारह अभिषेक कर महाआरती की गई ।

अभिषेक श्री नाकोडा म्यूजिकल ग्रुप उन्हेल द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाया गया साथ ही नाकोडा म्यूजिकल ग्रुप उन्हेल द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई महाआरती व महाप्रसादी वितरण के पश्चात स्वामीवात्सल्य किया गया। इस दौरान समाज के जयप्रकाश जैन , प्रकाशचंद्र लोढ़ा ,सुरेशचंद्र चौधरी जैन , समीरमल जैन , अशोककुमार बाफना , दिनेश डोसी, पंकज भंसाली , दीपक पीपाड़ा , आशीष जैन , भंवरलाल जैन खूंटपला , पंकज लोढ़ा राजगढ़ , कमल जैन दसाई सहित बड़ी संख्या में श्री संघ सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें