ब्रेकिंग

नायब तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने पहुंचे दल के पटवारियों के साथ मारपीट,पटवारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विधायक ट्राॅफी 2026 का हुआ रंगारंग शुभारंभ,16 टीमें ले रही भाग,विजेता को मिलेंगी 1 लाख की इनामी राशी

खेल हमें एकता भाईचारे का संदेश देता है- ग्रेवाल

राजगढ नगर मे पेयजल संकट का समाधान हमारी प्राथमिकता है - विधायक ग्रेवाल

सांवरिया सेठ नवीन मंदिर के शुभारंभ पर पंच कुण्डात्मक महायज्ञ के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

सूचना

सरदारपुर : नायब तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने पहुंचे दल के पटवारियों के साथ मारपीट,पटवारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Wed, May 27, 2026

सरदारपुर । अमझेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कपास्थल में जमीन के सीमांकन कार्य के दौरान पटवारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सरदारपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार के आदेश पर ग्राम कपास्थल में भूमि सीमांकन एवं लगती कार्य के लिए पटवारी कृष्णपाल सिंह, पटवारी प्रवीण पाटीदार, पटवारी परेश गहलोत और विजय अलावा मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ चौकीदार ठाकुर पिता रणछोड़ निवासी कपास्थल तथा जगदीश पिता रतन निवासी सोनियाखेड़ी भी मौजूद थे। राजस्व अमला नियमानुसार सीमांकन की प्रक्रिया कर रहा था।इसी दौरान ग्राम कपास्थल निवासी हरिओम पिता पप्पू चौधरी एवं पप्पू पिता शंकर चौधरी मौके पर पहुंचे और सीमांकन कार्य का विरोध करने लगे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने राजस्व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पटवारी कृष्णपाल सिंह के साथ मारपीट कर दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद पटवारी कृष्णपाल सिंह ने मामले की शिकायत अमझेरा पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरिओम पिता पप्पू चौधरी और पप्पू पिता शंकर चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना से नाराज राजस्व विभाग के कर्मचारी और पटवारियों ने सरदारपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम सलोनी अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि यदि शासकीय कार्य के दौरान कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं होती रहीं तो प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी शासकीय कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट करने का साहस न कर सके।एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने कर्मचारियों को मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं घटना के बाद राजस्व कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें