ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

ध्यान कार्यक्रम : विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस थाना अमझेरा में ध्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Bakhtavar Express

Sun, Dec 21, 2025

अमझेरा। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस थाना में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु जगदीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में ध्यान अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने ध्यान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

योग गुरु श्री शर्मा ने बताया कि नियमित रूप से ध्यान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर तनावमुक्त और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजू मकवाना सहित थाना अमझेरा के लगभग 23 पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर राजेंद्र पंवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें