ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

आपरेशन ट्रेप-2 : वनमण्डल अमले ने मुखबिर की सूचना पर लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए आयशर की जप्त

Bakhtavar Express

Wed, Feb 11, 2026

सरदारपुर। वनमंडल धार में अवैध वन अपराधों पर लगाम लगाते हुए एक के बाद एक कार्यवाहियां की जा रही है। वनमंडलाधिकारी विजयानंथम टी.आर. के मार्गदर्शन में विगत सप्ताह दो बडी कार्यवाही की गई। पहली कार्यवाही वन परिक्षेत्र सरदारपुर वनक्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जाकर ट्रैक्टर जप्त किया जाकर परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर में लाया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत कोटडाकला वन क्षेत्र में स्थानिय ईट भट्टों संचालकों द्वारा अवैध उत्खनन के प्रकरण में ट्रैक्टर जप्ती की कार्यवाही की जाकर भारी जुर्माने से दंडित किया गया था। दुसरी कार्यवाही वन परिक्षेत्र कुक्षी में 10 फरवरी की रात्रि को की गई जिसमें मुखबीर आयसर में अवैध रूप से लकडी परिवहन की प्राप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर रात्रि करिबन 2 बजे घेरा बंदी कर आयसर जप्ती की कार्यवाही की जाकर वाहन को सुरक्षित रेंज कैंपस सुसारी में लाया गया। उपवनमंडलाधिकारी धार / सरदारपुर सुनील सुल्या द्वारा बताया गया की वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में ट्रेप-2 और अतिक्रमण रोकथाम हेतू लगातार कार्यवाहीयां की जा रही है। उक्त दोनो ही कार्यवाहियों में टीम का नेतृत्व डॉ. शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर सरदारपुर / कुक्षी द्वारा किया गया उक्त कार्यवाही में टीम सरदारपुर में विक्रमसिंह निनामा, पत्तलसिंह भारती, मनीषपालसिंह राठोर, अर्जुन राठोर, अनिल हरोड व टीम कुक्षी में देवके देवधे, नानुराम अलावे और सूरसिंह जमरा द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें