ब्रेकिंग

ब्राम्हण समाजजनो ने उत्साह से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अभिषेक किया महाआरती करके बाटी प्रसादी

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

सूचना

उपवास : भागीरथपुरा की घटना पर कांग्रेस ने सरदारपुर मे एक दिवसीय उपवास रखा,भजन गाकर सरकार को सद्बुध्दि देने की प्रार्थना की

Bakhtavar Express

Sat, Jan 17, 2026

सरदारपुर। इन्दौर के भागीरथपुरा मे दुषित पेयजल से 24 नागरिको की दुखद मृत्यु होने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा संयुक्त रूप से सरदारपुर तहसील मुख्यालय पर अम्बेडकर चौराहा पर एक दिवसीय उपवास रखा। सर्वप्रथम विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं अन्य पदाधिकारियो द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपवास प्रारंभ किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार एवं नगर निगम की लापरवाही के कारण भागीरथपुरा इन्दौर मे 24 नागरिको की दुखद मृत्यु हो गई, भागीरथपुरा के रहवासी 2 वर्ष से लिकेज पाईप लाईन की शिकायत करते रहे लेकिन भाजपा की नगर निगम ने ध्यान नही दिया। विधायक ग्रेवाल ने नैतिकता के आधार पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग करते हुए मृतक नागरिको के परिजनो को 1-1 करोड रूपये की सहायता राशि प्रदान करने, भविष्य मे भागीरथपुरा जैसी घटना घटित नही हो एवं प्रदेश की जनता को शुध्द जल प्रदान करने की मांग रखी। एक दिवसीय उपवास के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो ने रघुपति राघव राजा राम, सरकार को सद्बुध्दि दे भगवान भजन गाकर भगवान से प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुध्दि देने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत मे 24 नागरिको की दुखद मृत्यु पर मौन रखकर श्रृध्दांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, दसई ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र पाटीदार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, जिला महासचिव विरसन भगत, जिला सचिव राजेन्द्र लोहार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बैरागी, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, भानुप्रतापसिंह टिमायची, अंसार खान, मुकेश तुफान, शांतिलाल कटारा, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रोशनी बाबु हटीला, राजगढ शहर कांग्रस अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, कैलाश भूरिया, अमृत पाटीदार, मुकेश मेडा, मदन वसुनिया, प्रभुलाल जाट, राधेश्याम जाट, सेवादल ब्लाक अध्यक्षगण बाबुसिंह राजपूत, दलपत पाल, गोपाल पटेल, केकडिया डामोर, केशुराम सौलंकी, समन्दरसिंह बामनिया, सीताराम पटेल, यु.का. ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, गोविन्द जोशी, सरदार डामर, पार्षद बबलु सोनेर, परवेज लोदी, बलराम मकवाना, बगदीराम सिंगार, सुरेश भाबर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें