ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

कलश यात्रा : 3 अगस्त को दशा माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा,ज्वारे एवं दशा माता कि प्रतिमाओ का होगा विसर्जन

Bakhtavar Express

Fri, Aug 1, 2025

अमझेरा। नालापुरा स्थित दशा माता मंदिर से 3 अगस्त रविवार को विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा। सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार दशा माता मंदिर पर विभिन्न आयोजन होते है। समापन पर कलश यात्रा निकालकर ज्वारे एवं दशा माता कि प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाता है। रविवार को सुबह 9 बजे से दशा माता मंदिर नालापुरा से कलश यात्रा निकलना प्रारम्भ होगी जो अस्पताल तिराहा, बस स्टेण्ड, अम्बिका मार्ग, मनावर चौराहा होकर यात्रा का समापन अमका झमका माता मंदिर पर होगा। कलश यात्रा मे गुजरात के प्रसिद्ध भजन गायक अर्जुन आर मेडा भजनो एवं गरबो की प्रस्तुति देंगे। कलश यात्रा के समापन के बाद शाम को दशा माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें