पड़ताल : गणवेश वितरण मे लापरवाही,जांच मे दोषी,शिक्षक को मानसिक प्रताड़ना व शाला निधी से राशि की मांग बनी BRC के हटने का कारण ?
Bakhtavar Express
Tue, Jan 6, 2026
सरदारपुर। जनपद शिक्षा केंद्र सरदारपुर के बीआरसी बीएस भंवर को सोमवार को अचानक हटाकर उनके स्थान पर महेन्द्र सोलंकी का नया बीआरसी बनाया गया। अचानक हुए इस परिवर्तन से वैसे हर कोई हैरान है और कारण जानना चाह रहा है की अचानक इस तरह का परिवर्तन क्यो हुआ। वैसे भले ही उनकी प्रतिनियुक्ति पुर्ण होने का कारण बताया गया हो लेकिन बीआरसी बीएस भंवर के हटने के और भी कई कारण है। जब श्री भंवर की नियुक्ति इस पद पर हुए थी तभी से यह कार्यालय लापरवाही एवं कई मामलों मे घिरा हुआ था।
गणवेश वितरण मे लापरवाही हो या फिर गुणवत्ताहीन खेल सामग्री का वितरण हो कही ना कही ऐसी लापरवाही सामने आई थी जिससे वरिश्ठ अधिकारीयो ने उन्हे हटाना पडा। सूत्रों की माने तो बीआरसी बीएस भंवर के विरुद्ध सरदारपुर गणवेश वितरण में गंभीर लापरवाही होने के संबंधित मे शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर एवं डी.पी.सी. जिला शिक्षा केन्द्र धार को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिये गये थे। उक्त जांच में जांच प्रतिवेदन में तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर एवं डी.पी.सी. धार ने श्री भंवर को पूर्णरुपेण दोषी पाया गया था।
वही श्री भंवर के विरुद्ध प्र. अध्यापक शा.मा.वि. गोदीखेडा वि.ख. सरदारपुर द्वारा सहायक आयुक्त आ.वि.धार को पत्र द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं वित्तीय अभिलेख जबरन छिपाकर ले जाने तथा शाला निधि से अनुचित राशि की मांग करने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाये गये है। जिससे विभाग की छवि धूमिल हुए थी।
बीएस भंवर लगभग 03 वर्षों से बीआरसी का कार्य कर रहे है। श्री भंवर के द्वारा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में सदैव असहयोगात्मक व्यवहार होने के साथ वरिष्ठालय को कभी भी समय-सीमा में जानकारी नहीं प्रदान करना आदतन है। जिस कारण जिले की समीक्षा पर भी वरिष्ठालय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। इस हेतु इन्हे कई बार कारण बताओ सूचना पत्र प्रदान कर चेतावनी भी दी गयी थी। विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के निष्पादन में लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के कारण बीआरसी बीएस भंवर की प्रतिनियुक्ति सेवा पूर्ण होने के बाद उनकी सेवा उनके मुल विभाग को लौटा कर उन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन