ब्रेकिंग

7 साल की जुड़वा बहनों ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फुका

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ओर सहायिकाओं के रिक्त पदों की अन्तिम सूची का हुआ प्रकाशन,27 फरवरी तक दर्ज करवाए जा सकती हे आपत्ति

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने स्कुलो मे सुविधाओ का मामला विधानसभा मे उठाया,जिले मे 550 जीर्ण शीर्ण विद्यालय

केशवी में हनुमान मंदिर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार

सूचना

सरकार ने “बेरोजगार” का नाम बदलकर “आकांक्षी युवा” कर दिया : नाम बदलने की बजाय काम पर फोकस करने की जरूरत - विधायक ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Tue, Feb 17, 2026

सरदारपुर। सरकार ने “बेरोजगार” का नाम बदलकर “आकांक्षी युवा” जरूर कर दिया, लेकिन इससे किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। अब सरकार को समझना होगा कि “नाम” की जगह “काम” पर फोकस करने की जरूरत है 2018 से 2025 के बीच में 2023 में सर्वाधिक 1371134 तथा 2024 में सबसे कम 175369 आकांक्षी युवाओ ने पंजीयन करवाया इस अवधि में 31 दिसम्बर को जीवित पंजीयन सबसे ज्यादा 2023 में 33.13 लाख एवं सबसे कम 2020 में 24.72 लाख। दिसंबर 2025 में प्रदेश में आकांक्षी युवाओं 25.96 लाख हैं जो दिसम्बर 2018 से 86 हजार कम हैं यह जानकारी मंत्री गौतम टेटवाल ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के विधानसभा प्रश्न के उत्तर में दी। जिसमे बताया है कि धार जिले मे वर्ष 2025 मे 75146 आकांक्षी युवाओ ने रोजगार के लिए पंजीयन करवाया।

मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में 31.55 लाख से जून 2025 तक 25.68 लाख इस लिए हो गए की प्रत्येक 3 वर्ष की अवधि में पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करने पर पंजीयन निरस्त हो जाता है। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न में बताया कि दिसंबर 2021 को 10वी उत्तीर्ण आकांक्षी युवाओ 8.07 लाख से दिसम्बर 25 में 3.17 लाख तथा स्नातकोत्तर 2.27 लाख से बढ़कर 2.29 लाख हो गए हैं जबकि अनुसूचित जाति के 1.84 से बढ़कर 4.71 लाख तथा पिछड़ा वर्ग के 13.28 लाख 10.55 लाख हो गए। अनुसूचित जाति मे महिलाओं की संख्या वर्ष 21 मे 75 हजार से बढ़कर 2.1 लाख तथा सामान्य में 4.53 लाख से घटकर 2.94 लाख हो गई

मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि 2024-25 में दस कंपनियों नें मिलकर 53921 ऑफर जिनका ओसत वेतन 5000 से 28000 के बीच रहा भारतीय जीवन बीमा निगम ने 12984 तथा एल एण्ड टी कंपनी ने 6230 तथा एसबीआई लाइफ ने 4402 आफर लेटर दिए। मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया की जो आफर लेटर दिए जाते है उन पर कितने आवेदक को ज्वाइनिग मिली या नहीं इस संबंध में विभाग द्वारा जानकारी संधारित नहीं की जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें