ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

नियुक्ति : मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के धार जिलाध्यक्ष बने मोहसीन कुरैशी

Bakhtavar Express

Wed, Feb 11, 2026

धार। मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद ने जिला धार के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता जनाब मोहसीन कुरैशी पिता असरफ हुसैन, निवासी धार को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ अजीज द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से हुई है।परिषद जिसके मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं और संस्थापक स्व. मो. इब्राहीम कुरैशी (पूर्व राज्यमंत्री) थे, राज्य की 38 घोषित मुस्लिम पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व करती है। संगठन पिछड़ा वर्ग आयोगों के समक्ष प्रतिवेदन देकर छूटी हुई जातियों को OBC सूची में शामिल करवाने, साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके उत्थान के लिए सक्रिय है।मोहसीन कुरैशी साहब को यह जिम्मेदारी डॉ. अकबर खान (अमेली वाले, प्रदेश संयुक्त सचिव) के प्रस्ताव पर सौंपी गई है। पत्र में उल्लेख है कि वे पिछड़े वर्ग के विकास में गहरी रुचि रखते हैं और लंबे समय से परिषद से जुड़े हुए हैं।परिषद के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सईद अहमद (सतना), हाजी गुलाम मोहम्मद (भोपाल), इंजी. एम.ए. नागौरी (उज्जैन), सिराज खान मेव (धार) आदि शामिल हैं। युवा शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. इफतेखार मुन्ना अंसारी (इंदौर) और महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती जहांआरा बेगम हैं।पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और आदिम जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के जिला संयोजक को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सके।मोहसीन कुरैशी साहब ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई और कहा कि वे धार जिले में मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लोगों के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से प्रदेश कार्यालय से संपर्क बनाए रखने की अपील की है।मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद का मुख्यालय पुराना डी.पी.आई. भवन, नियर ताजुल मसाजिद, भोपाल में स्थित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें