ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

सरदारपुर विकासखण्ड के CHO ने विधायक ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगो को पूर्ण करने की रखी मांग

Bakhtavar Express

Thu, Mar 26, 2026

सरदारपुर। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मध्यप्रदेश की सरदारपुर इकाई द्वारा गुरूवार को विधायक कार्यालय सरदारपुर पर पहुचकर क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया है कि वर्तमान में जो जनवरी 2026 से पी.बी.आई. लक्ष्य प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को दिया गया है वह लक्ष्य पूर्ण कर पाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा दिए गये ज्ञापन में मांग की गयी है कि पी.बी.आई. लक्ष्य में संसोधन कर जो चिकित्सकीय लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करने में सभंव हो ऐसा परिवर्तन किया जाये। साथ ही वर्तमान में दूसरे अन्य राज्यो की तरह प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के मासिक मानदेय में कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि को सम्मिलित कर मासिक मानदेय प्रदान किया जावें। जिससे की पी.बी.आई. भुगतान में हो रही समस्या को समाप्त किया जा सके। ज्ञापन में मांग की गयी है कि लंबित मासिक मानदेय व कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि यथा शीघ्र दिया जावे। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शीघ्र ही सीएचओ की मांगो को पूर्ण करने की मांग रखी। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें