ब्रेकिंग

पवन चक्की पर वारदात करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद, 5 आरोपी फरार

नगर परिषद ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम चलाई ,10 को पकड़कर दुरस्त जंगल में छोड़ा

मथुरा काशी वृंदावन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए स्वागत किया

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मजबूती से उठाई थी आवाज , खरीफ की फसल का मिला बीमा,किसानो के संघर्ष की हुई जीत

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज न्यास की बैठक इंदौर में हुईं समाजजन हुए शामिल ,समाज के गरीब जरुरत मंदों को बाटी कापी किताबे

सूचना

सरदारपुर मे 5 करोड 50 लाख का फसल बीमा मिला : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मजबूती से उठाई थी आवाज , खरीफ की फसल का मिला बीमा,किसानो के संघर्ष की हुई जीत

Bakhtavar Express

Tue, Jul 28, 2026

सरदारपुर। खरीफ फसल सीजन 2025 मे अत्यधिक वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से खराब हुई सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलो के लिए सरदारपुर विधानसभा मे किसानो के बीमा क्लेम पास हुए है। सरदारपुर विधानसभा मे 5 करोड 50 लाख रूपये की बीमा क्लेम की राशि किसानो को प्राप्त हुई है जो किसानो के संघर्ष की बडी जीत है। वर्ष 2025 मे खरीफ की सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसल अत्यधिक वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से खराब होने पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 सितंबर 2025 को केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर सरदारपुर मे ज्ञापन सौंपकर किसानो की खराब हुई खरीफ की फसलो का उचित सर्वे कर फसल बीमा प्रदान करने की मांग रखी थी। साथ ही विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को विधानसभा प्रश्न लगाकर एवं शून्यकाल के माध्यम से किसानो को फसल बीमा प्रदान करने की आवाज को मध्यप्रदेश विधानसभा मे मजबूती से उठाया गया था जिसके परिणामस्वरूप सरदारपुर विधानसभा के किसानो को 5 करोड 50 लाख रूपये की राशि खरीफ की फसल के फसल बीमा के रूप मे मिली है। हमेशा किसानो के हक की लडाने लडने वाले विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से फसल बीमा की राशि मिलने पर किसानो ने आभार व्यक्त किया। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें