ब्रेकिंग

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

सूचना

सरदारपुर : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संदला मे गैहु उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,तौल कांटे, हम्माल की संख्या बढाने के निर्देश

Bakhtavar Express

Thu, May 14, 2026

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरूवार को संदला वेयर हाउस पर राजोद एवं संदला सहकारी संस्था के गैहु उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक ग्रेवाल ने औचक निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और किसानो से गैहु उपार्जन के संबंध मे विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि जिन किसानो को 7 मई को गैहु तुलाई का टोकन प्राप्त हुआ है उनके गैहुॅ की भी तौल कांटे एवं हम्माल मे कमी होने की वजह से तुलाई नही हुई जिसके कारण किसानो को प्रतिदिन 1 हजार रूपये प्रति ट्रैक्टर भाडा लग रहा है, जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है।

किसानो की समस्या हल करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नायब तहसीलदार प्रशस्तिसिंह जमरा, सरदारपुर वैयर हाउस प्रभारी मुकेश मित्तल, गैहु उपार्जन केन्द्र प्रभारी दिलीप वैष्णव को तौल कांटो, हम्माल एवं बारदानो की संख्या बढाने के निर्देश दिए। किसानो द्वारा उपार्जन केन्द्र पर पानी एवं बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से नही होने की समस्या भी विधायक प्रताप ग्रेवाल को बताई जिस पर विधायक ग्रेवाल ने संबंधित अधिकारियो को व्यवस्था मे सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट, सेवादल कांग्रेस के भारत वीर, मोहित जाट, श्रवण जाट, जयंतीलाल जाट, राहुल जाट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें