ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

जन्मदिन : बरमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाया विधायक ग्रेवाल का जन्मदिन,जनप्रतिनिधियों ओर सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन

Bakhtavar Express

Sun, Apr 12, 2026

बरमंडल । क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन शनिवार को बरमंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल सर्वप्रथम ग्राम के श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचे जहां भगवान का पूजन अर्चन किया तत्पश्चात ग्राम पंचायत प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां विधायक प्रताप ग्रेवाल , भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , जनपद सदस्य अंकित पाटीदार , सरपंच शंकरलाल मेड़ा , उपसरपंच बाबूलाल चावड़ा , पूर्व जनपद प्रतिनिधि गंगाबाई मारू सहित अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की ।

कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया गया। मारू कुमावत समाज प्रमुख , पाटीदार समाज प्रमुख द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का साफा बांधकर व शाल श्रीफल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। मंच पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुकेश शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत किया गया।

ग्राम की सामाजिक संस्थाओं , शिक्षक संघ , श्री गोवर्धन गौशाला समिति , मां चामुंडा माता मंदिर समिति , श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर समिति , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन , एडवोकेट संघ सहित अनेक कार्यकर्ताओं , संगठनों द्वारा विधायक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक शशांक तिवारी ने भजनों के माध्यम से समा बांधा। तराना विधायक और उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश परमार ने भी सहभागिता कर विधायक प्रताप ग्रेवाल को बधाई दी। कार्यक्रम को विधायक प्रताप ग्रेवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा , तराना विधायक व उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश परमार ने संबोधित किया। इस दौरान बरमंडल सहित आसपास से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन कवि पंकज विश्वकर्मा धुप्पल ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें