भ्रमण : विधायक ग्रेवाल ने सरदारपुर नगर के वार्ड 1 एवं 2 मे किया भ्रमण,रहवासियो से संवाद कर जानी समस्या
Bakhtavar Express
Thu, Jan 8, 2026
सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा गुरूवार को सरदारपुर नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 मे भ्रमण कर रहवासियो से जनसंवाद किया। वार्ड 2 के रहवासियो द्वारा विधायक ग्रेवाल को पशुओ की मृत्यु पर खुले गढढे् मे फैकने की समस्या बताई जिस पर विधायक ग्रेवाल द्वारा पशु पालको से आव्हान किया कि पशुओ की मृत्यु पर नगर परिषद् को जानकारी देवे एवं नगर परिषद् सीएमओ यशवंत शुक्ला को निर्देश दिया कि नगर मे पशुओ की मृत्यु पर समुचित व्यवस्था हेतु एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाए। वार्ड क्रमांक 1 मे आंगनवाडी भवन जर्जर होने पर आंगनवाडी के समीप स्थित रिक्त प्राथमिक विद्यालय का भवन आंगनवाडी संचालन हेतु प्रदान करने के लिए फोन लगाकर बीईओ विष्णु रघुवंशी को निर्देशित किया।

रहवासियो द्वारा विधायक ग्रेवाल को भ्रमण के दौरान नाली निर्माण, स्टेªट लाईट एवं साफ सफाई की समस्या बताई गई जिस पर विधायक ग्रेवाल द्वारा नाली निर्माण के प्राकलन बनाने हेतु उपयंत्री कविता जमरे एवं साफ सफाई हेतु स्वच्छता प्रभारी अरूण गोखले एवं स्टेªट लाईट लगाने हेतु विद्युत प्रभारी गोपाल मारू को निर्देशित किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा रहवासियो से वार्डो मे प्रदाय जल की भी जानकारी ली और नगर परिषद् को स्वच्छ जल प्रदान करने के निर्देश दिए। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 3,4,5,6,7 मे भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व पार्षद देवकरण यादव, अंसार खान, बबलु सोनेर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एसडीओ श्रीमंता डोंगरादेव, विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अनिल अमोदे, सरदारपुर हल्का पटवारी सतीश पहाडिया, आंगनवाडी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन