ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

प्रभारी मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत : प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने संत श्री नागर जी से लिया आशीर्वाद, गौशाला का निरीक्षण के साथ किया पौधारोपण

Bakhtavar Express

Tue, Aug 12, 2025

लाबरिया। मंगलवार को सरदारपुर से भैंसोंला जाते समय लाबरिया गौशाला पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया ।

इस दौरान गौशाला पर मालव माटी के संत पंडित कमल किशोर जी नागर का आशीर्वाद लिया और लगभग 20 मिनिट तक प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने भरी धूप में खड़े खड़े ही नागर जी से चर्चा की उसके बाद गो पूजन कर गौशाला मे प्रभारी मंत्री द्वारा पौधारोपण किया और गौशाला का निरीक्षण किया ।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जन के द्वारा लाबरिया गौशाला से माही डैम तक रोड स्वीकृत करने हेतु ज्ञापन दिया गया यहां से मंत्री श्री विजयवर्गीय का काफिला भैंसोंला पी एम मेगा पार्क के निरीक्षण के लिए रवाना हुआ । मंत्री श्री श्री विजयवर्गीय के साथ भाजपा ज़िला अध्यक्ष निलेश भारतीय और ज़िला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा थे । इस अवसर पर महेंद्र सिंह पिपली पाड़ा , रामेश्वर चौधरी विशाल जैन नारायण मारू राजेंद्र मारू अल्पेश दवे औछब लाल जैन रमेश कप्तान के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें