ब्रेकिंग

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज न्यास की बैठक इंदौर में हुईं समाजजन हुए शामिल ,समाज के गरीब जरुरत मंदों को बाटी कापी किताबे

शहीद स्मृति संस्था ने वृक्ष मंदिर उंडेश्वर धाम में फौजी का सम्मान कर मनाया कारगिल विजय दिवस

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

सूचना

कारगिल युद्ध में माँ भारती के वीर सपूतो का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता : शहीद स्मृति संस्था ने वृक्ष मंदिर उंडेश्वर धाम में फौजी का सम्मान कर मनाया कारगिल विजय दिवस

Bakhtavar Express

Mon, Jul 27, 2026

बदनावर ।देश की सीमा व माँ भारती के लिए वीर सैनिकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके शौर्य, अदम्य साहस व उनका राष्ट्रप्रेम हम सभी देशभक्तों के लिए पूज्यनीय है। कारगिल युद्ध में जिस बहादुरी से हमारे सैनिकों ने अपने पराक्रम से जीत हासिल की, उसे हमेशा याद किया जाता रहेगा। देश के लिए बलिदान हुए रवीन्द्र सिंह राठौर की शौर्यवीरता को चीरस्मृत बनाए रखने के लिए संस्था की पहल सराहनीय है। हम सभी मिलकर शहीद वाटिका के लिए प्रेरक प्रयास करें, हमारा यह प्रयास ही श्री राठौर की वीरता को सच्चा नमन होगा व आने वाली पीढ़ि ऐसी धरोहर से राष्ट्रप्रेम के लिए हमेशा जाग्रत रहेगी। उक्त बातें कारगिल विजय दिवस पर शहीद रवीन्द्र सिंह राठौर स्मृति संस्था पाना द्वारा जयंती धाम वृक्ष मंदिर परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में तहसील किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बोकड़िया ने वीर सैनिकों को याद करते हुए कही।

जहां सरपंच प्रतिनिधि शंकरसिंह चुण्डावत, भारतीय सेना में सेवारत रहे सोमेन्द्रसिंह राठौर, सेवानिवृत्त सैनिक योगेन्द्रसिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कानवन दिलीपसिंह सोलंकी, प्रेमनारायण पाटीदार, परमानंद पाटीदार, कण्व-वन सेवा संस्था अध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि ठा. चेतनसिंह राठौर, जयंती धाम समिति के गोपाल भालोड़, संस्था अध्यक्ष रामकरण पटेल द्वारा भगवान उण्डेश्वर महोदव एवं अमर शहीद रवीन्द्र सिंह राठौर के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों का स्वागत संस्था साथियों ने किया।

स्वागत उद्बोधन संस्था कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी ने देते हुए वीर शहीदों की वीरता को नमन किया। संस्था के कमलेश राव पंवार ने शहीद वाटिका निर्माण को लेकर उपस्थित गणमान्यों के बीच कार्य योजना हेतु विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

सेवानिवृत्त सैनिक का किया सम्मान

शहीद रवीन्द्र सिंह राठौर स्मृति संस्था एवं किराना व्यापारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त सैनिक यागेन्द्रसिंह राठौर का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भारत माता की जयघोष के साथ सम्मान किया व कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में जयंती धाम परिसर में पौधारोपण कर देशहित में अग्रणी रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर भारतीय सेना में सेवारत रहे सोमेन्द्रसिंह राठौर ने कहा कि सैनिक प्रतिकूल परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए हमेशा तटस्थ रहते है। हम उन्हें हमेशा सम्मान देकर भारतीय सेना के बल को मजबूती प्रदान करे व किसी भी कार्य के लिए एक सैनिक की तरह अपने जीवन में कार्य करने की रूपरेखा तय करे। वहीं मंडल अध्यक्ष दिलीपसिंह सोलंकी ने कहा कि वीर सैनिकों के बलिदान एवं उनकी निरंतर सेवा ने हम सभी को सुरक्षित रखा है, ऐसे माँ भारती के वीरों को याद करना हमारा दायित्व बनता है।

तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया, फुलेड़ी सरपंच शंकरसिंह चुण्डावत, भाजपा नेता प्रेमनारायण पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि चेतनसिंह राठौर, सचिव रूपसिंह बगड़ावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उपस्थित गणमान्यो ने वीर सैनिकों की स्मृति में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया व आभार संस्था अध्यक्ष रामकरण पटेल ने माना। इस अवसर पर मनोहरसिंह पटेल, दीपक पाटीदार, सुरेश भुत, प्रेस क्लब कड़ोद दसाई अध्यक्ष क्रमशः राहुल बैरागी, नयन लववंशी, संजय कामदार, पप्पु पाटीदार, दीपक परमार, हेमंत पंवार, पंकज गुजराती, मनीष पाटीदार, नरेन्द्र पंवार, विजयसिंह डोडिया, किशोर पाटीदार, नितेन्द्रसिंह राठौर, कृष्णा मारू, जगदीश चौधरी सहित कड़ोदकलां, खिलेड़ी, फुलेड़ी, दसाई, नागदा, कोद, बिड़वाल, कानवन सहित आसपास क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें