शिव महापुराण कथा : मनुष्य को जीवन में लक्ष्य तय करके चलना चाहिए - कथावाचक तिवारी
Bakhtavar Express
Sun, Aug 2, 2026
सरदारपुर। श्रीदादा दयालु खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में चल रही शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन कथावाचक पंडित राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उज्जैन द्वारा शिव भक्तो को कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि मनुष्य को जीवन में लक्ष्य को तय करके चलना चाहिए, तो सार्थक होगा, भक्त ध्रुव की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि बालक ध्रुव ने मात्र 5 वर्ष की आयु में भगवान को अपना लक्ष्य बनाकर कठोर तपस्या की और भगवान का साक्षात्कार प्राप्त किया। कथावाचक तिवारी ने कहा इससे यह संदेश मिलता है कि सच्चे संकल्प दृढ़शक्ति और भक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। कथा के दौरान देवश्री नारद द्वारा बालक ध्रुव को भक्ति मार्ग दिखाने का प्रसंग भी सुनाया गया। कथा शुरुआत करने के पहले कथा आयोजक पंडित गोविंद जोशी परिवार द्वारा व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। साथ ही मंदिर संचालक द्वारका प्रसाद गोराणा, संतोष पंवार, भूपेन्द्र जोशी,लक्ष्मण तिवारी कमल पंवार, प्रेमनारायण जोशी आदि द्वारा सम्मान स्वागत किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचकर धर्म लाभ लिया जा रहा है।कथा विश्राम बाद व्यासपीठ की आरती उतारकर भक्तों को प्रसादी बांटी गई। कथावाचक तिवारी ने बताया तीसरे दिन सोमवार को सति चरित्र का प्रसंग वर्णन पर श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन