ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

सिंचाई : माही मुख्य बांध की खुली नहर,शुभ मुहूर्त में अधिकारियों ने नहर में छोड़ा पानी

Bakhtavar Express

Mon, Nov 10, 2025

सरदारपुर। माही परियोजना के मुख्य बांध की नहर सोमवार को शुभ मुहूर्त में खोली गए। एसडीओ धीरज जामोद ने विधिवत पूजा अर्चना कर नहर के गेट को खोला। मुख्य बांध से 22670 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई के लिए रबी सीजन के लिए किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

एसडीओ धीरज जामोद ने बताया सिंचाई करने हेतु कृषकों की बैठक में निर्णयानुसार सिंचाई हेतु नहर के माध्यम से पानी चक्रानुसार प्रदाय करने पर सहमति बनी जिसमें सोमवार को

माही मुख्य बांध से माही मैन नहर में पानी छोड़ा गया । 13 नवंबर से कृषकों को सिंचाई हेतु चक्रानुसार दो चरण में पानी उपलब्ध कराया जावेगा। पहले चरण में प्रथम पानी दिनांक 13 से 27 नवंबर तक प्रदाय किया जाना है जिसमें नहरो की सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है एवं दूसरा चरण दिनांक 28 नवबंर से प्रदाय किया जाना है उक्त क्षेत्र में स्थित नहरो की सफाई का कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें