ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

बलराम जयंती : बलराम जयंती पर अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा झिंझोटा द्वारा महाआरती की

Bakhtavar Express

Fri, Aug 15, 2025

राजोद । बलराम जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा झिंझोटा द्वारा बलराम जी की महाआरती एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंडित डॉक्टर राजेंद्र किशोर जी उपाध्याय जी, भगवान जी पटेल, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश धाकड़ झिंझोटा, युवा संघ के प्रदेश महामंत्री श्याम धाकड़, युवा संघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम सालित्रा,अजय पटेल , दिनेश कसानिया,महिला इकाई की प्रदेश मंत्री पारुल नायमा, प्रदेश संगठन मंत्री तारा कावलिया एवं महिला इकाई की जिला अध्यक्ष सागरबाई पोपंडिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रकाश धाकड़ झिंझोटा ने समाज का इतिहास, वर्तमान की स्थिति एवं हर क्षेत्र में समाज द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला ओर आगे भी संगठित होकर हर क्षेत्र में समाज का सहयोग करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन नन्दलाल सेकवाडिया व आभार सुरेश नायमा ने व्यक्त किया इस अवसर पर पटेल मकनीराम, अतुल सरा, राजाराम नायमा,सिताराम सगीत्रा, जगदीश नायमा,कचरु सरा,पुनमचन्द, नारायण मेहता,सहित बड़ी संख्या में महिला एवं समाजजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें