ब्रेकिंग

अमरनाथ वैष्णोदेवी की यात्रा करके सकुशल लौटे 20 तीर्थयात्री ,सरदारपुर आगमन पर स्वागत किया

धाकड दर्शन यात्रा का धारसीखेडा, झींझोटा, राजोद मे जोरदार स्वागत किया

छावनेश्र्वर महादेव का भक्तों ने किया जलाभिषेक ,श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

मां गायत्री महिला मंडल का कलश पूजन घर-घर जारी

सब जेल सरदारपुर की 'एक बंदी–एक पेड़' पहल बनी मिसाल , जिले की अन्य जेलों में भी शुरू होगा अभियान एवं सीड्स बॉल पहल

सूचना

श्री सत्य साई बाबा समाधि रथ : धार पहुँचा भगवान श्री सत्य साई बाबा समाधि रथ,उल्लास के साथ रथ की भव्य अगवानी

Bakhtavar Express

Sat, Aug 16, 2025

धार । भगवान श्री सत्य साई बाबा के पावन 100वें जन्मोत्सव अवसर पर, बाबा की समाधि का रथ 6 अगस्त को नगर में प्रवेश किया। आगमन पर नगर के साई भक्तों ने भक्ति और उल्लास के साथ रथ की भव्य अगवानी की।

वर्तमान में यह रथ देवड़ा कॉलोनी स्थित लक्ष्मी मैरेज गार्डन परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विराजमान है। विशेष अवसरों के साथ-साथ यह रथ प्रतिदिन नगर भ्रमण के लिए भी निकाला जा रहा है, जिससे भक्तजन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। नगर के साई भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

रथ 16 अगस्त को नगर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेगा। इस अवधि में गार्डन परिसर में प्रतिदिन प्रातः भजन और आरती तथा संध्या समय विशेष साई भजन एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।

भक्तों का मानना है कि यह रथ नगर के लिए आशीर्वाद स्वरूप है और इसके दर्शन मात्र से मन, वचन और कर्म में पवित्रता का संचार होता है।कार्यक्रम का संचालन समिति संयोजक सुरेश राजपुरोहित, पदाधिकारी रामलाल चौहान, मांगीलाल देवड़ा, सत्यनारायण शर्मा, श्री सुभाष राठौर, गीतेश देवड़ा एवं गौरव राठौर द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष पिनाकिन बारोट ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें