चल समारोह : धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला
Bakhtavar Express
Wed, Sep 2, 2026
राजोद।। बुधवार को हलछठ पर सकल धाकड़ समाज व धाकड़ युवा संघ के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धरणीधर भगवान बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर एक विशाल चल समारोह निकल गया। चल समारोह की शुरुआत रानीखेड़ी स्थित जय मां विश्वेश्वरी माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुई चल समारोह यात्रा मे आगे मंदसौर आद्य शक्ति डमरु मंडल की बालिकाओं द्वारा डमरू पर शानदार प्रस्तुति दी, का मुख्य आकर्षण का केंद्र ट्रेक्टर मे बेठै राधाकृष्ण की झांकी व नरसिंह अवतार के रुप मे की झांकी ने लोगों का मनमोह लिया।

चल समारोह में आगे आगे दो घुड़सवार धर्म पताका लिए आगे आगे चल रहे थे। वहीं लोक गायक शशांक तिवारी ने भजनों पर सुंदर प्रस्तुति दी।ढोल ढमाकों की धुन पर युवा थिरक रहे थे। ।वहीं पिछे ट्राली मे बैलों से हल चलाता किसान की झाकी थी पिछे भगवान धरणीधर के चित्र व भगवान बलराम जी का हल रखा था ट्राली को फुलो से सजाया गया था भगवान धरणीधर व हल की महिलाओं द्वारा रास्ते भर पुजन अर्चन किया गया। यात्रा मुख्य मार्ग से होते चामुंडा चौक ,बस स्टैंड, सदर बाजार ,धोबीवडली ,गांधी चौक, होते आथमनावास स्थित श्री कृष्ण मंदिर पर पहुंची । जहां धरणीधर भगवान बलराम के चित्र की पूजा अर्चना कर महाप्रसादी बाटी गई। चल समारोह मे शामिल लोगों का रास्ते भर पुष्प वर्षों की विभिन्न सामाजिक संगठनों व सर्व हिन्दू समाजनो द्वारा स्वागत किया गया। चल समारोह मे बडी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन