ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

लुट : बाइक सवार दंपति के साथ फिल्मी स्टाइल मे कट्टा दिखाकर की लुट,बदमाश फरार,पुलिस जुटी तलाश मे

Bakhtavar Express

Sat, Aug 2, 2025

बरमंडल। लाबरिया-बरमंडल के बीच शनिवार रात्रि 8.30 बजे के लगभग फिल्मी स्टाइल मे बाइक सवार तीन बदमाशो ने दंपति के साथ लुट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बरमंडल निवासी कमल पाटीदार (नेताजी) अपनी पत्नि के साथ राजोद कार्यक्रम मे जा रहे थे। रात्रि मे करीब 8.30 बजे बरमंडल के सांवरिया पेट्रोल पंप से आगे करीब 1 किमी दुर दंपति को पिछे से आये बाईक सवार तीन बदमाशो ने लुट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। कमल पाटीदार ने बताया की पिछे से आये बाईक सवारो ने हमारी गाडी को पैर से गिरा दिया जिससे हम दोनो पति-पत्नि बाईक सहित गिर गये उसके बाद बदमाशों ने कट्टा अडा दिया और चाकू दिखाकर मेरा मोबाईल,पत्नि का मंगलसूत्र ,पत्नि के पर्स मे रखे दो हजार रू एवं मेरे पास से करीब 500 रू लुट कर फरार हो गये बदमाश बाइक की चाबी भी साथ ले गये। कुछ देर बाद उनके साथ राजोद जा रहे दूसरे लोग आये तो उन्हे रोककर घटना की जानकारी दी। उसके बाद डायल 100 को सूचना दी एंव परिचित आ गये। घटना के बाद उनकी पत्नी बेहोश हो गई जिसका उपचार घर पर करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर पर परिचितो का तांता लग गया।  घटना के कुछ देर बाद राजोद थाने का पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुँच गया था तथा बदमाशों की तलाश मे पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें