ब्रेकिंग

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

नीम चौक पर व्यापारी संघ, अटल मार्केट पर चौहान परिवार की और से हुआ पुरस्कार वितरण

सूचना

बरमंडल में बनेगा 15वें तीर्थंकर धर्मनाथ भगवान का भव्य जिनालय : लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

Bakhtavar Express

Fri, Oct 30, 2026

बरमंडल। धर्म की पुनः स्थापना के लिए विख्यात जैन धर्म के 15वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ स्वामी का भव्य शिखरबद्ध जिनालय बरमंडल में निर्मित होगा। लगभग 1800 वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस जिनालय के संपूर्ण लाभार्थी लेढ़गांव वाले लोढ़ा परिवार के प्रकाशचंद पंकजकुमार लोढ़ा परिवार रहेंगे।

इस पुनीत कार्य के लिए पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंतसेनसूरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज साहब ने इंदौर स्थित केशरी वाटिका में लोढ़ा परिवार को जिनालय निर्माण की अनुमति प्रदान करते हुए शिलान्यास का शुभ मुहूर्त प्रदान किया। इस अवसर पर प्रकाश लोढ़ा (लेढ़गांव वाले), आशीष डोसी, मनीष बाफना एवं कविश बाफना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बरमंडल में भगवान धर्मनाथ स्वामी के भव्य जिनालय का निर्माण जैन धर्म की प्रभावना, जिनशासन की आराधना एवं धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस जिनालय के निर्माण से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को जिनदर्शन, पूजन एवं धर्माराधना का पावन अवसर प्राप्त होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें