नियुक्ति : अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन
Bakhtavar Express
Thu, Oct 29, 2026
लाबरिया । युग प्रभावक पुण्य सम्राट परम पूज्य गुरुदेव जयंतसेन सूरीस्वर जी महाराज साहब के पटधर पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री नित्यसेन सुरीस्वर जी महाराज साहब एवं आचार्य श्री जयरत्न सुरीस्वर जी महाराज के शुभ आशीर्वाद एवं प्रेरणा से एवं अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रजत कावड़िया ने परिषद की नवीन कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्य, ओर ज़िला सगठन की कार्यकारिणी घोषित की जिसमे लाबरिया से विशाल जैन (कटारिया) को उज्जैन जिले का प्रभार दिया गया विशाल जैन वर्तमान में लाबरिया जयंत राज युग चातुर्मास समिति अध्यक्ष हे पूर्व में भी इनको प्रदेश में कई बार मोका दिया गया अभी वर्तमान में प्रदेश सह प्रवक्ता के रूप मे परिषद में अपनी सेवा दे रहे हैं विशाल जैन को उज्जैन जिले का प्रभार मिलने पर परिषद परिवार लाबरिया एवं इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठजनो का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन