ब्रेकिंग

4 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विधायक ग्रेवाल के साथ पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन और आदेश की कॉपी सौंपी

96 घंटे बीत जाने के बाद भी टंट्या मामा की मुर्ति खंडित करने वाले अज्ञात व्यक्ति को नहीं किया गिरफ्तार

अधूरी पुलिया पर बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार,शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक पंवार ने दिखाई मानवता,अस्पताल में करवाया उपचार

लोन की किस्त वसूली कर लौट रहे बैक मैनेजर और कर्मचारी पर गिरी आकाशीय बिजली,दोनों हुए घायल

टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार और मूर्ति पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर कल से धरना देंगे

सूचना

सरदारपुर : लोन की किस्त वसूली कर लौट रहे बैक मैनेजर और कर्मचारी पर गिरी आकाशीय बिजली,दोनों हुए घायल

Bakhtavar Express

Wed, Jul 1, 2026


सरदारपुर। मानसुन की पहली बारिश से जहा अंचल तरबतर हो गया वही ग्राम कुल्डीपाडा के निकट आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक प्राइवेट बैक के मैनेजर और कर्मचारी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एयु बैक मे राजगढ़ शाखा के ब्रांच
मैनेजर विष्णु पिता मायाराम निवासी सीहोर अपनी बैक के कर्मचारी कमल पिता भागीरथ निवासी सरदारपुर के साथ लोन की किस्त की वसुली कर ग्राम कुल्डीपाडा से राजगढ आ रहे थे तभी शाम करीब 5 बजे के लगभग कुल्डीपाडा के निकट आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गये। आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनो को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमंडल लाए जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद धार रैफर किया गया। आकाशीय बिजली की चपेट मे आने पर मैनेजर विष्णु के पेट एवं कमर का कुछ हिस्सा जल गया वही कर्मचारी कमल का कंधा फ्रैक्चर हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें