ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

विधिक सहायता जागरूकता शिविर : सब जेल में विधिक सहायता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन,बंदियों को दी विधिक सेवा की जानकारी

Bakhtavar Express

Fri, Jan 23, 2026

सरदारपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय धार ने सब जेल सरदारपुर का निरिक्षण किया, विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन भी हुआ। शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय धार संजीव कुमार अग्रवाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण प्रदीप कुमार सोनी धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया। सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध के बारे में जानकारी ली गई। जमानती धाराओं में जमानत याचिका शीघ्र अधिवक्ता के द्वारा लगाने हेतु निर्देशीत किया गया एवं सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई। जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गये। शिविर एवं निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, सोनिया भदोरिया वारंट शाखा प्रभारी, दुर्गाशंकर मरोला तकनिकी सहायक एवं ड्यूटीरत स्टॉफ उपस्थित था।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें