लाबरिया से बरमंडल मार्ग हो रहा बदहाल,50 साल पुर्व बनी पुलिया हुए जर्जर : दो दशक पुर्व बनी जिले की सबसे बडी पीएम सडक लाबरिया-दसाई को दो विभागो के बीच तीन टुकडो मे बांटा
Bakhtavar Express
Sat, Dec 13, 2025
बरमंडल। दो दशक पुर्व लाबरिया से दसाई 23 किमी सड़क को प्रधानमंत्री सड़क योजना मे बनाकर क्षैत्र के लोगो को राहत दी गई थी । जो उस समय जिले की सबसे बडी प्रधानमंत्री सडक थी। लेकिन पिछले 6 वर्ष मे 23 किमी इस सड़क को तीन भागो मे बांट दिया गया दो भाग पीडब्ल्यूडी विभाग एंव एक भाग प्रधानमंत्री सडक के पास है।
बरमंडल से लाबरिया तक 6 किमी सडक को पीडब्ल्यूडी विभाग को सौपा गया है। जो वर्तमान मे सिंगल पट्टी सडक है । इस रोड के आगे बरमंडल से बरखेडा तक टुलेन,बरखेडा से शेरगढ तक सिंगल पटटी सडक एंव शेरगढ से बिडवाल,ओसार मौसार होते फोरलेन तक टुलेन सडक बन चुकी है। वही बरमंडल से खुटपला,चिराखाॅन,कडोद होते हुए नागदा तक 35 किमी सडक टुलेन मे पीडब्ल्यूडी विभाग बना रहा है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। बचा हुआ पदमपुरा से दसाई तक का मार्ग प्रधानमंत्री सडक योजना मे टुलेन मे परिवर्तित हो चुका हैै। लेकिन बरमंडल से लाबरिया तक का मार्ग इन दिनो बदहाली की और बढ रहा है।
इस मार्ग पर बरमंडल बस स्टेड के समीप बनी पुलिया इन दिनो जर्जर होकर किसी बडी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। उक्त पुलिया का निर्माण करीब 50 वर्ष पुर्व किया गया था लेकिन इन पाॅच दशको मे इस पुलिया की सुध नही लेने से पुलिया दिन ब दिन जर्जर हो रही है। पुलिया के निचे सरिये बहार आ चुके है उक्त पुलिया पर दिन प्रतिदिन भारी वाहन गुजरने से इसकी मजबूती खत्म हो रही है। लेकिन पुलिया को दुरुस्त करने की कोई सुध नही ले रहा है।

वही लाबरिया से बरमंडल तक सड़क की बात करे तो बरमंडल एवं लाबरिया मे आबादी क्षैत्र का विस्तार तेजी से हो रहा है जिसके चलते गांव के बहार बडी संख्या मे मकानो का निर्माण हो चुका है लेकिन नाली का निर्माण नही होने से घरो का पानी सडको पर आ रहा है जिसके कारण कुछ स्थानो पर सडक गड्डो मे तब्दील होकर डेंजर जोन मे तब्दील हो चुकी हैै। ग्रामीण दिनेश वागडी,संदीप,हितेश आदि ने मांग की है की जल्द ही इस सड़क को टुलेन मे तब्दील कर बरमंडल गांव लाबरिया गांव मे सड़क के किनारे नाली निर्माण कर पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ।
इनका कहना हैः-
लाबरिया से बरमंडल तक सडक मार्ग को टुलेन मे तब्दील करने का प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठालय को भेजा गया है वहा से मंजुरी मिलने के बाद मार्ग को टुलेन बनाया जायेगा। वही बरमंडल मे पुल क्षतिग्रस्त हो रहा है तो उसकी मरम्मत करवाई जायेगी।
एलएन राठौड़
एसडीओ पीडब्ल्यूडी सरदारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन