अवैध सिंचाई पर लगाम : काली कराई बांध की नहर को तोडकर पाइप लाइन डाल रही जेसीबी को किया जब्त,प्रकरण दर्ज के लिये थाने पर सौंपा पत्र
Bakhtavar Express
Sat, Oct 25, 2025
लाबरिया। रबी सीजन आरंभ होते ही माही परियोजना के उपबांध कालीकराइ से सिंचाई करने वाले किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिये इस बार माही विभाग सक्रियता के साथ सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। शनिवार को सलवा फस्र्ट नहर के हिस्से लाबरिया टेर पर शुक्रवार की रात्रि को अवैध रूप से नहर को तोडकर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। जिसकी सुचना मिलने पर विभाग के एसडीओ हीरालाल डावर ने काम रूकवाकर जेसीबी मशीन को जप्त करवाया।

एसडीओ हीरालाल डावर ने बताया की भेरूलाल पिता नाथू ओसारी द्वारा नहर को तोड़कर बिना अनुमति के अवैध रूप से पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया जिसकी शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर द्वारा पंचनामा बनाया और जेसीबी को जप्त किया गया । श्री डावर ने बताया की मौके पर पहुॅचकर जेसीबी मशीन से खोदे गये स्थान को फिर से समतल करवाया गया तथा जेसीबी मशीन को थाने पर जप्त करवाकर प्रकरण दर्ज करने के लिये थाने पर आवेदन दिया है।
जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की रबी सीजन के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। नवबंर माह के प्रथम सप्ताह मे नहर खोली जायेगी। साथ ही इस बार सिंचाई के लिये आउट ऑफ कमांड क्षेत्र का किसान अवैध रूप से पाइप लाइन या अन्य किसी साधन से सिंचाई करता है तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन