ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

भेंट वार्ता : जालिम लोशन बाबा ने की अपने नाम की व्याख्या, सुनकर रह गए दंग

Bakhtavar Express

Wed, Dec 17, 2025

सरदारपुर। मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के ग्रुप द्वारा धर्म स्थलो पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, धर्म स्थान स्वच्छता के प्रति नम्बर 1 रहे, ऐसे मानव अधिकार ट्रस्ट द्वारा प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य श्रृगेंश्वर महादेव धाम पहुंचकर परिसर में श्रमदान किया। आने-जाने वाले भक्तो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाद में यहां के गादीपति जुना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत रामेश्वर दास गिरी महाराज से भेंट हुई, इस दौरान इनके परम सेवाभावी शिष्य से लम्बी मुलाकात की गई। बातो बातो में ट्रस्ट के जिला सदस्य शैतानसिंह चौहान द्वारा नाम जानना चाहा, इस पर गिरी महाराज के शिष्य बोले बचप्पन का नाम बताऊँ, गुरु नाम बताऊँ या मेरा पसंद नाम बताऊँ। इस सवाल पर चौहान द्वारा कहा गया कि आपके पसंदीदा नाम बता दिजिए, तो बताया कि मेरा नाम जालिम लोशन है, ट्रस्ट के सदस्य नाम सुनकर आश्चर्य में रह गए। कहा जालिम लोशन तो एक दवाई से सम्बन्धित है। फिर शिष्य ने सहज, सरल तरीके से अपने नाम की व्याख्या करते हुए बताया कि मै जालिम हूँ, अपने अंदर छूपे विद्यमान काम, क्रोध, मोह को खत्म यानि मारने के लिए और फिर उन जख्मों पर लोशन लगाता हूं। ताकि उनको मारकर जख्मों को ठीक करुं, शिष्य के इस रोचक प्रेरणा दायक व्याख्यान सुनकर मानव अधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए इनके रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में रहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें