ब्रेकिंग

स्वाधीनता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया शान से लहाराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा कावड़ यात्रा,जगह - जगह हुआ स्वागत

माही मुख्य बांध पर निकली तिरंगा रैली,तिरंगे की रोशनी से सजाया दोनों बांधों को

मुख्य आयोजन मे विधायक ग्रेवाल ने फहराया तिरंगा,परेड की ली सलामी,सिविल अस्पताल मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,जिला जज ने फहराया तिरंगा

सूचना

उत्साह और उमंग के साथ मना स्वाधीनता दिवस : मुख्य आयोजन मे विधायक ग्रेवाल ने फहराया तिरंगा,परेड की ली सलामी,सिविल अस्पताल मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

Bakhtavar Express

Sat, Aug 15, 2026

सरदारपुर। 80 वाॅ स्वाधीनता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालयो सहित विभीन्न स्थानो पर शान से तिरंगा ध्वज लहराया गया वही अंचलो मे तिरंगा रैली निकालकर पर्व का उत्साह छाया रहा।
तहसील मुख्यालय सरदारपुर पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन खेल परिसर मैदान पर हुआ जहा पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने तिरंगा ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस असवर पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड,तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी,एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार,बीईओ विष्णु रघुवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी ग्रेवाल, सहित बडी संख्या मे विभागों के प्रमुख,जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

 

एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़,तहसील कार्यालय पर तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने ध्वजारोहण किया इस दौरान सरदारपुर थाने के पुलिस बल ने सलामी दी। जनपद पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष श्रीमति झगुडीबाई सिंगार, वन मंडल कार्यालय पर एसडीओ श्रीमती सरिता ठाकुर जनपद शिक्षा केंद्र पर बीआरसी महेन्द्र सिंह सोलंकी,खंड शिक्षा कार्यालय पर बीईओ विष्णु रघुवंशी,सांदीपनि विद्यालय  पर प्राचार्य जेड एस पटेल,कन्या उमावि पर प्राचार्य रोहणी सिंह,देश प्रेमी चौक पर समाजसेवी धर्म चंद जैन,मैन चौपाटी पर पार्षद कोमल नरेंद्र पारगी,सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास पर पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल,नगर परिषद कार्यालय पर सीएमओ रंजीत सिंह रावत,पुलिस थाना पर टीआई अनिल जाधव,जल संसाधन कार्यालय पर एसडीओ सुनिल अलावा,लोक निर्माण विभाग पर एसडीओ एलएन राठौड़,महिला बाल विकास विभाग पर अभिलाषा वास्कले,पशु चिकित्सा कार्यालय पर डाॅ दिलीप गामड़,उद्यानिकी विभाग पर एसआर मुजाल्दा ने ध्वजारोहण किया।


वही उपजेल पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक संजय परमार सहित स्टाफ उपस्थित था। ध्वजारोहण पश्चात एसडीएम ने बंदियों को मिठाई का वितरण कर प्रेरक संदेश दिया।


वही सिविल अस्पताल पर सीबीएमओ डाॅ शीला मुजाल्दा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अनिल पाटीदार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदेडी के चिकित्सक डॉ रोहित यादव सहित वर्ष 2025-26 मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारीयो का सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा ने प्रशस्ति पत्र भेटकर सम्मान किया ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें