ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

हादसा करंट लगने से युवक हुआ घायल : ग्राम पंचायत कि गैलरी मे युवक को लगा करंट,सचिव ने विद्युत लाइन हटाने के लिए विद्युत मंडल को लिखा पत्र

Bakhtavar Express

Mon, Jun 30, 2025

अमझेरा। ग्राम पंचायत अमझेरा मे 11 केवी लाइन से करंट लगने से युवक घायल हो गया। तुरंत ही उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी अनुसार कालू पिता अमर सिह ग्राम पंचायत भवन मे था वही गलियारे के पास से 11 केवी लाइन गुजर रही है। जिसके चलते युवक लाइन कि चपेट मे आकर झटका लगा और युवक दीवार कि और गिरा जिससे युवक को सीर मे चोट आई सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार करवाया गया।

पूर्व मे भी कई बार हुई घटना

गलियारे के पास से ही गुजर रही 11 केवी लाइन कि चपेट मे आने से पंचायत के सफाई कर्मी और अन्य भी घायल हुए है। कई बार इस प्रकार कि गंभीर घटना होने के बाद भी कोई ठोस कदम नही उठाये गए है। वही दोपहर मे हुई घटना के बाद ग्राम पंचायत सचिव ने विधुत वितरण कम्पनी को एक पत्र लिखा जिसमे बताया कि लाइन को हटाकर दूसरी और शिफ्ट किया जाए आये दिन करंट लगने कि घटना हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें