ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

अच्छी पढाई करके आगे बढे, माता-पिता का सपना पूरा करे : बिदाई समारोह मे कक्षा 5 वी और 8 वी विद्यार्थियों ने मिलकर गुरुजनों को तिरुपति बालाजी और खाट श्याम की तस्वीर भेंट की

Bakhtavar Express

Tue, Feb 17, 2026

सरदारपुर। पास के गांव हनुमंत्या काग के एकीकृत माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 वी, 8 वी विद्यार्थियों का बिदाई समारोह कार्यक्रम बच्चों, संस्था परिवार द्वारा मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम मे इसी संस्था से सेवानिवृत्त शिक्षक भारतसिंह खराड़ी मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि शैतानसिंह चौहान, माध्यमिक शाला प्रभारी नाथुलाल पाटीदार थे। कार्यक्रम के शुरुआत पूर्व अतिथियों व विद्यार्थियों द्वारा मां भगवती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित कक्षा 5 वी और 8 वी विद्यार्थियों को संस्था के विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत बाद अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता पिता आपके भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं, जिस पर खरा उतरकर मन लगाकर अच्छी पढाई करके आगे बढे और माता-पिता के सपनों को पूरा कर दिखाए। माता पिता इसी उम्मीद से स्कूल भेजते हैं कि मेरा बच्चा अच्छा पढ लिखकर कुछ बने और परिवार का नाम रोशन करे। इसलिए मेंहनत करें और आगे बढते रहे। इस अवसर पर बिदाई वाले कक्षा 5 व 8 वी विद्यार्थियों बच्चों द्वारा मिलकर संस्था परिवार के गुरुजनों को स्मरण स्वरुप तिरुपति बालाजी और खाटू श्याम भगवान की सुंदर तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम में संस्था परिवार के शंकरलाल जाट, मोहनलाल परमार, प्रगति नामदेव, पूजा निगवाल, रामेश्वर चौधरी, दशरथ निनामा आदि का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि कक्षा 5 वी और 8 वी परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होनेवाली है, इसी के अन्तर्गत एकीकृत शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय हनुमंत्या काग के विद्यार्थियों का बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें