बैठक : जनजाति सुरक्षा मंच की जिला स्तरीय बैठक में “डीलिस्टिंग” अभियान को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया
Bakhtavar Express
Sun, Mar 29, 2026
सरदारपुर। जनजाति सुरक्षा मंच की जिला स्तरीय बैठक रविवार को राजगढ़ के मोहनखेड़ा गेट स्थित राणा बख्तावर छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहसंयोजक धर्मेंद्र मंडलोई सरदारपुर, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख कीर्तिमान पटेल, प्रांत पदाधिकारी बलवंत रावत ने कहा कि “डीलिस्टिंग” अभियान को अब घर-घर तक पहुंचाना होगा, ताकि समाज का हर व्यक्ति इस विषय को समझ सके और इसके लिए जागरूक बने। बैठक में वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि जनजाति समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना समय की मांग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और संगठन को मजबूत बनाएं। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर जिला संयोजक शिवा मकवाना द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा की गई। उन्होंने जिला सहसंयोजक के रूप में शांतिलाल स्के (गंधवानी), सुनील वसुनिया (राजोद) एवं रामचंद्र अनाहिता (मांडव) को नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा “डीलिस्टिंग” अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, तथा अधिक सेअधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक में राकेश सरपंच, प्रकाश गामड़, कैलाश, आरडी दिनेश अमलियार, मोहन सरपंच, सुल्तानपुर रामप्रसाद मावी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन