ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

विधिक सहायता जागरूकता शिविर : सब जेल सरदारपुर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण कर,बंदीयो को दी विधिक सहायता की जानकारी

Bakhtavar Express

Mon, Jun 30, 2025

सरदारपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया एवं विधिक सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार सोनी सब जेल सरदारपुर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। जेल मे विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में जानकारी ली गई। सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी एवं जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के अभाव में जेल में निरुद्ध बंदियों एवं जुर्माने के अभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की भी जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एव मौके पर ही निराकरण कर सुझाव भी दिए। इस दौरान सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार, प्रहरी  रामसिंग मोर्य, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी एवं  धर्मेन्द्र आर्वे तकनीकी सहायक, दुर्गाशंकर मरोला सहित ड्यूटीरत स्टाफ उपस्थित थे।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें