ब्रेकिंग

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

मुस्लिम समाज निकालेंगे हुसैन की याद में ताज़िए कल कत्ल की रात

आजीविका भवन में आयोजित प्रतियोगिता मे 39 महिला रसोईयों ने मोटे अनाज और स्थानीय सब्जियों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

सूचना

सिविल हॉस्पिटल में हुआ हंगामा,CBMO के साथ हुए मारपीट : विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

Bakhtavar Express

Wed, Jun 24, 2026

सरदारपुर। स्थानीय सिविल हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा के साथ एक आउटसोर्स कर्मचारी के परिजनों ने मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए काम बंद कर दिया। सभी कर्मचारी लामबंद होकर एसडीएम कार्यालय और थाने पहुंचे, जहाँ उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला -

सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा द्वारा सरदारपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, सिविल अस्पताल में मल्टी टास्क (आउटसोर्स) के पद पर देविका सिंगार पदस्थ है। डॉ. मुजाल्दा ने देविका से कहा कि वह ओपीडी पर्ची बनाने के अलावा वार्ड में भी काम किया करे ताकि वह काम सीख सके। यह कहकर डॉ. मुजाल्दा अपने ऑफिस में चली गईं।

इसके कुछ ही देर बाद देविका अपने पिता बगदीराम सिंगार और मां ताराबाई सिंगार के साथ आई और सभी चिल्लाचोट करने लगे। बगदीराम व ताराबाई कहने लगें की उनकी बेटी से ज्यादा काम करवाती हो। सीबीएमओ डॉ. मुजाल्दा ने बताया मैं कुछ समझ पाती, उससे पहले ही देविका की मां ताराबाई मेरे ऑफिस के अंदर घुस आई और मुझ पर मुक्कों से हमला कर दिया। उसने मेरा कुर्ता पकड़ा, मुझे कुर्सी से घसीटकर दरवाजे तक ले गई। घटना में होंठ और गर्दन पर चोटें आई हैं।वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बगदीराम, ताराबाई और देविका सिंगार के खिलाफ 'मध्य प्रदेश चिकित्सक व चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम' सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी पक्ष ने सीबीएमओ पर आरोप लगाते हुए सौपा ज्ञापन -

दूसरी ओर, आरोपी पक्ष की ताराबाई सिंगार ने सरदारपुर थाने में सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा के खिलाफ एक शिकायती आवेदन सौंपा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सीबीएमओ उनकी बेटी देविका से रुपयों की मांग करती थीं। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मुजाल्दा पर मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज, झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

"मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।"

— नवलसिंह बघेल, उप निरीक्षक, थाना सरदारपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें