ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

लोकनिर्माण से लोक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत हुआ पौधारोपण : बिना पेड़-पौधे मानव जीवन की कल्पना अधुरी - केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

Bakhtavar Express

Tue, Jul 1, 2025

नागदा (धार)। प्रकृति की सुंदरता व शुद्ध पर्यावरण के लिए धरती पर पेड़ जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति कत्र्तव्य है कि वह इसके लिए पौधों का रोपण कर धरती माँ को हरियाली की चादर ओढ़ाएँ व प्रधानमंत्री के आव्हान एक पेड़ माँ के नाम अभियान को सफल बनाए। बिना पेड़-पौधे मानव जीवन की कल्पना अधुरी है। पौधों के रोपण के साथ इसे पेड़ बनाने तक इसकी देखरेख हमारा कत्र्तव्य है। उक्त बातें नागदा-चिराखान मार्ग निर्माण पर मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग के लोकनिर्माण से लोक कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण करते हुए महिला एवं बाल विकास केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कही। केन्द्रीय मंत्री के साथ पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बदनावर डाॅ. प्रहलादसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विक्रमसिंह पटेल, किसान मोर्चा महामंत्री रतनलाल पाटीदार, ईश्वर कटारा, मंडल अध्यक्ष कानवन धर्मेन्द्र राठौड़, मंडल अध्यक्ष बिड़वाल संतोष ढोलकिया, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष जाकीर पटेल उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कार्यपालन यंत्री बबीता सोनेकर, पी.डब्लू.डी. अनुविभागीय अधिकारी एसके जैन, नायब तहसीलदार सुनिल पीड़ियार व विभाग कर्मचारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। अतिथियों द्वारा निर्माण किये जा रहे सड़क के किनारे अलग-अलग प्रजातियों के अनेक पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मोहन कोली, पूर्व जनपद सदस्य संजय राठौड़, जयेश मेहता, भंवरलाल चोधरी, अनवर मंसुरी, पंकज दग्दी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें