ब्रेकिंग

तीन माह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता के साथ सड़को पर उतरेंगे - विधायक प्रताप ग्रेवाल

राधे-राधे बाबा का सरदारपुर आगमन हुआ गुरु भक्तों ने बस स्टैंड पर जमकर किया स्वागत

लाबरिया मैं चातुर्मास हेतु विराजमान साध्वी कुमुद प्रिय श्री जी आदि ठाना से विधायक प्रताप ग्रेवाल ने लिया आशीर्वाद

निर्मम हत्याकांड के संबंध मे सिर्वी समाजजनो ने विधायक ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन,शीघ्र गिरफ्तारी नही हुई तो करेंगें आंदोलन

जयन्ती धाम मे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भागवत प्रवक्ता ने बताया कथा श्रवण का महत्व

सूचना

समीक्षा बैठक - जल जीवन मिशन में करोड़ों खर्च, फिर भी ग्रामीण प्यासे : तीन माह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता के साथ सड़को पर उतरेंगे - विधायक प्रताप ग्रेवाल

Bakhtavar Express

Wed, Aug 5, 2026

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन की समूह जल प्रदाय योजनाओं में सामने आ रही भारी अनियमितताओं, अधूरे कार्यों और अधिकारियों की लापरवाही पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आयोजित समीक्षा बैठक मे संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियों की कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगले तीन माह के भीतर सभी खामियों का निराकरण किया जाए, अन्यथा ग्रामीणों के साथ व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को सरदारपुर मे आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सरकार एक ओर हर घर नल से जल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे राजोद समूह जल पेयजल योजना एवं रिंगनोद समूह जल पेयजल योजना के अनेक गांवों में आज भी सैकड़ों परिवार नल कनेक्शन से वंचित हैं। कई मजरे एवं फलियों का सर्वे तक नहीं किया गया, जिसके कारण वहां पाइप लाइन नहीं बिछाई गई और हजारों ग्रामीण योजना के लाभ से बाहर रह गए हैं। विधायक ग्रेवाल ने अधिकारियों से पूछा कि जब करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं तो आखिर ग्रामीणों तक पानी क्यों नहीं पहुंच रहा, किसकी जवाबदेही तय होगी। विधायक ने कहा कि कई स्थानों पर निर्धारित मापदण्डों की अनदेखी कर निम्न गुणवत्ता की पाइप लाइन डाली गई है, जिससे भविष्य में पूरी योजना पर प्रश्नचिह्न खड़े हो सकते हैं। जनता के पैसे से किसी भी प्रकार का घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान पाया गया कि रिंगनोद समूह जल योजना के संबंध मे पत्रकार द्वारा की गई शिकायत यह कहकर बंद कर दी गई कि शिकायतकर्ता को साईड निरीक्षण पर बुलाए जाने पर वह उपस्थित नही हुए जबकि शिकायतकर्ता के पास किसी भी प्रकार की सूचना नही पहुची। जिस गाॅव के नाम से रिंगनोद समूह जल योजना का नाम है उसी ग्राम पंचायत मे सबसे अधिक समस्या पाई गई, ग्राम उण्डेड मे 200 मे से 118 घरो पर नल कनेक्शन नही दिए गए। योजना का इंटकवेल ग्राम बीडपाडा मे बनाया गया है किन्तु इंटकवेल के पास वाले मोहल्ले मे पाईप लाईन का कार्य नही हुआ। ग्राम तिरला मे 300 मे से मात्र 100 घरो तक पानी पहुचा है। रिंगनोद समूह जल पेयजल योजना के कई ग्रामो मे पाईप लाईन का कार्य किया गया है किन्तु नलो मे पानी नही पहुच रहा है साथ ही 80 प्रतिशत ग्रामो मे पाईप लाईन डालने के पश्चात रोड रिपेयरिंग का कार्य नही किया गया है जिससे ग्रामीणो को आवागमन मे विभीन्न परेशानियो का सामना करना पड रहा है।

राजोद समूह जल पेयजल योजना मे किलोली मे पाईप लाईन है लेकिन आज तक पानी नही पहुचा। योजना मे शामिल ग्राम नाहरखाली, धनतलाव, साजलिया सहित अनेक ग्रामो मे पेयजल के लिए बल्क कनेक्शन दिए जाना थे जो आज दिनांक तक नही दिए गए वही सर्वे से वंचित मजरो के लिए कार्य योजना तैयार करने की बात विगत 2 वर्ष से की जा रही है किन्तु विधायक ग्रेवाल द्वारा दस्तावेज मांगने पर अधिकारी संतोषप्रद जवाब नही दे पाए।

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे मान डेम समूह जल प्रदाय योजना मे 46 ग्राम शामिल है जिसमे 26 गाॅव मे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए गए पाईप लाईन कार्य मे बल्क रूप मे पानी प्रदाय किया जाएगा वही 20 गाॅव मे नवीन रूप मे पाईप लाईन का कार्य किया जाएगा। योजना की 13 मे से 10 पानी की टंकी का कार्य प्रारंभ हो गया है एवं जल वितरण की पाईप लाईन का कार्य प्रगतिरत है योजना को पूर्ण करने की अवधि मार्च 2027 है।

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे माही समूह जल प्रदाय योजना की भी सौगात मिली है जिसमे क्षैत्र के 41 गाॅव योजना मे शामिल है जिसमे झाबुआ जिले के निर्माणाधीन तलावडा डेम से पानी प्रदाय किया जाएगा।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने निर्देश दिए कि तीन माह के भीतर सभी छूटे हुए घरों में नल कनेक्शन दिए जाएं, जिन मजरों और फलियों का सर्वे नहीं हुआ है उनका तत्काल सर्वे कर पाइप लाइन बिछाई जाए तथा जहां भी मानकों के विपरीत कार्य हुआ है वहां उसे दोबारा कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक कार्य की समयबद्ध निगरानी की जाए और दोषी अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि यदि तीन माह बाद भी ग्रामीणों को नल से पानी नहीं मिला, अधूरे कार्य पूरे नहीं हुए और अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन किया जाएगा। आयोजित समीक्षा बैठक मे जल निगम पीआईयू इन्दौर के प्रबंधक नीरज निलोसे, झाबुआ पीआईयू प्रबंधक राकेश बहैरा, उपप्रबंधक आयुष यादव, नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरा, विशाखा चैहान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री विनोद महाजन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार सहित सरपंचगण, ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें