ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

सनातन अपने नैतिक मूल्यों के बल पर विश्वगुरु बनने के पथ पर आगे बढ़ चला : अमझेरा मंडल का हिन्दु सम्मेलन सम्पन्न,बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता

Bakhtavar Express

Mon, Jan 19, 2026

अमझेरा। पुलिस थाना ग्राउंड अमझेरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष अंतर्गत अमझेरा मंडल के दस ग्रामों का हिंदु सम्मेलन संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महंत स्वामी हरिहरानंद जी ओमकार पर्वत तिरला , संत गरूडदास जी महाराज फतियापुराधाम मांगोद, वासुदेव जी महाराज केशरपुरा अंजनीधाम नारायणदास जी महाराज खेड़ापति हनुमान मंदिर, रणछोड़ दास जी महाराज के मुख्य उपस्थिति में आयोजित किया गया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण पूजन कर शुरुआत कि गई। संघ के मध्य मालवा के बौद्धिक प्रमुख बलवंत हाडा (मेघनगर) मुख्य वक्ता के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थे । अतिथि स्वागत स्थानीय समाज प्रमुख, शंकरलाल हामड चालनी, राधाकिशन केहरिया, रामचंद्र सिरेसवाल, प्रकाश गामड़, व आयोजन समीति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शास्त्री सरपंच मनुबाई मकवाना, व जनपद सदस्य नेहा दिक्षीत आदि ने किया ।

प्रारंभ में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व रायल एकेडमी स्कूल की बालिकाओं ने राष्ट्रीय गीत आधारित नृत्य गीत संगीत पर अपनी समूह प्रस्तुति दी । संघ का राष्ट्रीय गीत उमेश सांवले ने प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में ओमकार पर्वत आश्रम के महंत हरिहरानंद जी ने विदेशी संस्कृति पर देश की भावी पीढ़ी के चलने पर चिंता प्रकट करते हुए ऋषि परंपरा, व पुराने सनातन समाज के पदचिन्हों पर चलने का आव्हान किया ।आपने कहा कि हम अगर सनातन समाज एकजुट नहीं रहा तो हमारी संतति का भविष्य अंधकारमय होगा । प्रमुख वक्ता हाडा ने नैतिक मूल्यों व किमत में अंतर की व्याख्या करते हुए गुरु गोविंद सिंह व उनके बच्चौ के बलिदान, राणा प्रताप, लक्ष्मीबाई , भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के नैतिक मूल्यों व उनके व्यक्तित्व की किमत का अंतर स्पष्ट किया । उन्होंने कहा कि हमारा सनातन अपने नैतिक मूल्यों के बल पर विश्वगुरु बनने के पथ पर आगे बढ़ चला है ।श्री हाडा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के लंबे इतिहास व संघर्ष का इतिहास से भी श्रोताओं को अवगत कराया । पंच परिवर्तन पर विचार स्थानीय रायल स्कूल की प्राचार्य रीना उपाध्याय ने प्रस्तुत किया, जिसमें स्वदेशीवस्तु अपनाने,समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन व पर्यावरण सुरक्षा पर परिवार से शुरुआत करने का आग्रह किया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमझेरा में 1938से स्थापित शाखाओं के विभिन्न समय के क्रियाकलापों का प्रतिवेदन को विचारात्मक स्वर में प्रेषित करते हुए कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह पंवार ने किया । सम्मैलन में अमझेरा मंडल के ग्राम राजपूरा, चालनी,सुनेडी, ग्वालमगरी, लालगढ़,पांच पिपल्या,भाटीखोदरा, सहित दस ग्रामों के हजारों हिंदूजन उपस्थित रहे । बाद में स्थानीय भजन गायकों गोपाल पारीख, अजय कुमार शर्मा, प्रकाश राठौड़, उमेश सांवले, टीकेन्द्र शर्मा,आयुष शर्मा के द्वारा भजनो कि प्रस्तुति दी गई। भारत माता कि सामूहिक आरती कि गई। जिसके बाद सामूहिक समरसता भोज का आयोजन हुआ जिसमे हजारों लोगो ने भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें