ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

दीपावली पर्व : गोवर्धन पूजा, पाड़ा दंगल, गाय गोहरी कर मनाई पड़वा

Bakhtavar Express

Wed, Oct 22, 2025

अमझेरा। नगर मे पड़वा का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। परम्परा अनुसार सुबह से घरो के बाहर गोबर से बने गोवर्धन जी एवं गो माता का महिलाओ के द्वारा विधिवत पूजन किया गया। नगर कि रुक्मिणी श्री कृष्ण गो शाला मे सामूहिक गोवर्धन पूजन का आयोजन हुआ जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाओ एवं नगर के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने उत्साह के साथ शामिल होकर पूजन किया एवं गो माता को विभिन्न पकवान एवं आहार खिलाया। इस दौरान किन्नरो कि गुरु अनिता बुआ के द्वारा 5100 रुपए गो शाला को दान दिए एवं भजनो पर नृत्य किया गया।

वर्षो कि परम्परा पाड़ा दंगल

अमझेरा मे कई वर्षो से पड़वा के अवसर पर पाड़ो का दंगल आयोजित किया जाता है जिसमे नगर सहित महेश्वर, धार , उज्जैन, राजगढ़, सरदारपुर, झाबुआ आदि जगहों से लोग दंगल को देखने पहुंचते है। चमन ग्राउंड, पुलिस थाने के पिछे मैदान, कुंड वाले बाबा मैदान मे पाड़ो का दंगल हुआ सभी स्थानों पर लड़ाई बराबरी पर हुई।

रिंग बनाकर करवाया दंगल

पास के ग्राम राजपुरा मे भी पाड़ा दंगल का आयोजन हुआ । खेत मे बने मैदान पर व्यवस्थित रूप से रिंग बनाकर मैदान बनाया गया जिसमे सभी दर्शकों को बाउंड्री के बाहर रखकर दंगल करवाया गया। दोनो कि पाड़े करीब 30 मिनिट तक लड़ते रहे जिन्हे बाद मे रस्सी बांधकर छुडवाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें