ब्रेकिंग

पेड़ पानी को सीधे धरती में उतारने का कार्य करती हैं- प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय

नाना देवी मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी,पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया विरोध प्रदर्शन

बाल लैंगिक शोषण रोकने को लेकर शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, 140 प्रतिभागी हुए शामिल

अक्षय तृतीया पर होंगा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

सूचना

निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन : सिविल अस्पताल सरदारपुर में निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन 102 मरीजों का किया नेत्र परीक्षण

Bakhtavar Express

Mon, Jun 30, 2025

सरदारपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। धार जिला अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा ने बताया कि 102 मरीजों का नेत्र परीक्षण एस के पाराशर नेत्र चिकित्सा सहायक सरदारपुर के द्वारा किया गया। शिविर में 46 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण हेतु टी चोइथराम नेत्रालय, इंदौर बस द्वारा ले जाया गया। उक्त शिविर डॉ अरुण मोहरानी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं डॉक्टर सौरभ बोरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ धार के मार्गदर्शन में रखा गया। उक्त शिविर में डॉ नितिन जोशी, डॉ शीला मुजाल्दा, डॉ सचिन द्विवेदी, डॉ दीपक सोलंकी, डॉ बंटी, डॉ नीलू कोलारे का सहयोग रहा। सभी आशा कार्यकर्ता आशा सहयोगी का सहयोग रहा। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रेम कुमार वैद्य राष्ट्रीय संयोजक, बी जे उपाध्याय इंदौर संभाग अध्यक्ष, योगेन्द्र तिवारी तहसील अध्यक्ष, सीता शर्मा महिला तहसील अध्यक्ष, राजू जोशी जिला संगठन मंत्री उपस्थित थे। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर के सभी चिकित्सा अधिकारियों का भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट पदाधिकारीयों द्वारा उन्हें सम्मानित कर स्वागत भी किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें