ब्रेकिंग

राणा प्रताप विरले होते है, झुकते कभी नहीं है,तीर, तमंचो, तलवारो से, रूकते कभी नहीं है - कवि डॉ संदीप शर्मा

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

सूचना

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दत्तीगांव में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 818 मरीज हुए लाभांवित

Bakhtavar Express

Tue, Sep 30, 2025

राजगढ़। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दत्तीगांव में स्वास्थ्य शिविर में 818 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दत्तीगांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनकी विभिन्न बीमारियों का चिन्हांकन कर समय पर उपचार करना व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाए आम जन तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देकर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। शिविर में गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं तथा नागरिकों की जांच कर उपचार व सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

शिविर में अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, डॉ हेमंत वैद्य, जनपद सदस्य सुरेश मचार, सरपंच ग्राम पंचायत दत्तीगांव प्रकाश पंडित, गोविंद चौधरी, तौलसिंह, डॉ आशीष वैद्य आदि ने मां सरस्वती माता का पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण सीबीएमओ डॉ. अरुण कुमार महारानी के द्वारा दिया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अतिथियों एवं उपस्थितजनो को बताया। मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल आदि ने संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

शिविर में कुल 96 गर्भवती महिलाओं एवं अस्थि रोग संबंधी 32 मरीजों की जांच की गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा 65 बच्चों की जांच की गई एवं नेत्र रोग की जांच कर 8 मरीजों को मोतियाबिंद पाया जाने से ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। टीबी के 31 एवं असंचारी रोगों के 31 मरीज का इलाज किया गया। 24 लोगों का दंतरोग का उपचार किया गया। शिविर में सिकल सेल के 52 मरीजों की जांच की गई एवं 263 आभा आईडी बनाई गई। कुल 818 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के साथ आयुष् विभाग के डॉक्टरों द्वारा भी सेवाएं दी गई। जिला नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ बोरासी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल पाटीदार, सीबी एमओ डॉक्टर अरुण मोहरानी, डॉ संजय बिश्नोई, डॉ सचिन द्विवेदी, डॉ प्रदीप मालवीय, डॉक्टर मोनिका पटेल, डॉक्टर अथर्व शर्मा, डॉ इशा कुरील एवं संजय सिंगार सहित

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। मरीजों को शिविर तक लाने में आशा कार्यकर्ता एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें