अमझेरा : मंचीय कार्यक्रम के बिना हुआ झंडावंदन,किसी शिक्षक ने माइक नही सम्भालना बना जन चर्चा का विषय
Bakhtavar Express
Sat, Aug 15, 2026
अमझेरा। नगर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चो के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। बस स्टैंड पर सरपंच मनु बाई मकवाना ने झंडावंदन किया। कार्यक्रम के लिए मंच तो लगाया गया था लेकिन बारिश शुरू होने से बच्चे नही रुके वही राष्ट्रगान बिना माईक के गाया गया। क्योंकि कार्यक्रम का संचालन करने के लिए कोई मौजूद नही था। करीब 25 वर्षो से अधिक समय से कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक प्रदीप सिंह पंवार सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें भी ग्राम पंचायत के द्वारा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र नही दिया गया। वही इतने शासकीय विद्यालय होने के बाद किसी भी किसी शिक्षक ने माइक नही सम्भाला जो जन चर्चा का विषय बना।
विज्ञापन
विज्ञापन