अमझेरा : स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम इमलीपुरा एवं गोलपुरा में हुआ ध्वजारोहण
Bakhtavar Express
Sat, Aug 15, 2026
अमझेरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम इमलीपुरा, ग्राम पंचायत गोलपुरा, बालक छात्रावास गोलपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय मवड़ीपड़ा में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम इमलीपुरा में समाजसेवी तोलाराम गामड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत गोलपुरा में सरपंच दीपिका गामड़, बालक छात्रावास गोलपुरा एवं प्राथमिक विद्यालय मवड़ीपड़ा में सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अर्जुन गामड़ द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव बालूसिंह चौहान, रोजगार सहायक सुरेश परमार, हॉस्टल अधीक्षक ईश्वर सिंगार सहित प्राथमिक विद्यालय मवड़ीपड़ा के शिक्षक संदीप होयड, पल्लवी चौहान मैडम, सूरज सिंगार, दिलीप सिंगार, जगदीश भाबर सहित ग्रामीणजन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांवों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन