ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

विशेष गहन पुनरीक्षण : SIR का पहला चरण पूर्ण,12 हजार से अधिक नाम कटे,1581 को जारी हुए नोटिस,21 फरवरी को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन

Bakhtavar Express

Tue, Dec 30, 2025

सरदारपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण पुर्ण होकर दुसरे चरण का कार्य प्रारंभ हुआ। कटे हुए नामो को जोड़ने के लिए दावे आपत्तिया की सुनवाई कर उन्हे जोडा जायेगा। सरदारपुर विधानसभा में 12 हजार 842 मतदाता कम हुए। 1581 मतदाताओं को नोटिस जारी किए।

सरदारपुर विधानसभा मे एसआईआर के पहले चरण मे महज पाॅच प्रतिशत के करीब मतदाता ऐसे प्रभावित हुए है जो नो मैपीग, मृत या अन्य स्थानो पर उनका नाम दर्ज है। पहले चरण में मतदाता सुचि के प्रकाशन के बाद जो फायनल आंकडे सरदारपुर विधानसभा के सामने आए है उसमे सरदारपुर विधानसभा मे 292 बुथो पर 2 लाख 32 हजार 870 मतदाता थे जिसमे से एसआईआर प्रक्रिया मे बीएलओ के द्वारा वैरीफाई करने के बाद 2 लाख 20 हजार 28 मतदाता मिले। इसमे से 12 हजार 842 मतदाता ऐसे मिले जो नो मैपिग, मृत या अन्य स्थानो पर शिफ्ट हो गए हैं। 1581 मतदाता नो मैपीग की श्रैणी मे मिले है जो 2025 की सुचि मे है लेकिन 2003 की सुचि मे इनका या इनके परिवार से संबधित कोई रिकार्ड नही होने से इन्हे नो मैपींग माना गया है। इन्हे अब दुसरे चरण की प्रक्रिया मे नोटीस जारी कर बुलाया जायेगा जहा पर दांवे आपत्ति के बाद चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज पेश करने पर ये अपने नाम जुडवा सकेगे। वही 3580 मतदाता ऐसे मिले है जिनकी मृत्यु हो चकी है जिनके नाम अब सुचि से काटे गये है। वही 6283 मतदाता ऐसे भी है जो अन्य जगह शिफ्ट हो चुके है। वही 1619 मतदाता ऐसे है जिनका नाम दुसरी जगह मतदाता सुचि मे होने से उनके नामो को हटाया गया है साथ ही 1360 मतदाता ऐसे भी पाए गए हैं जिनके नाम की दोहरी प्रविष्टि है।

23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किए जाने के बाद अब दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो आगामी 22 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। सभी दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने बताया की एसआईआर का दुसरा चरण प्रारंभ हो गया है। जिनके नाम कटे है उन्हे नोटीस जारी किया जाकर सुनवाई की जायेगी। इसके लिये सरदारपुर मे तहसील कार्यालय एवं लाबरिया, अमझेरा, दसाई मे टप्पा कार्यालयो पर सुनवाई होगी।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें